Himachal Govt
Unaडीसी ने एंटी-चिट्टा वॉकाथॉन की तैयारियों का  लिया जायजा

डीसी ने एंटी-चिट्टा वॉकाथॉन की तैयारियों का  लिया जायजा

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

ऊना,सुशील पंडित: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अगुवाई में 7 सितंबर को ऊना में आयोजित होने वाली ‘एंटी-चिट्टा वॉकाथॉन’ की तैयारियों को लेकर उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने गुरुवार को इंदिरा स्टेडियम का दौरा किया और आयोजन स्थल पर की जा रही व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान एसपी सचिन हिरेमठ, एसडीएम अभिषेक मित्तल, सीएमओ डॉ. संजीव वर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी भी उनके साथ मौजूद रहे।

उपायुक्त ने आयोजन स्थल पर प्रतिभागियों के प्रवेश एवं निकासी, एकत्रण की व्यवस्था, पेयजल, स्वच्छता, स्वास्थ्य सुविधाओं, पार्किंग तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सभी तैयारियां समयबद्ध तरीके से पूरा करने तथा आयोजन के दौरान प्रतिभागियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि 7 सितंबर को प्रातः करीब 10 बजे मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू इंदिरा स्टेडियम ऊना से ‘एंटी-चिट्टा वॉकाथॉन’ को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे और स्वयं भी प्रतिभागियों के साथ वॉकाथॉन में शामिल होंगे। प्रस्तावित रूट के अनुसार वॉकाथॉन इंदिरा स्टेडियम ऊना से आरंभ होकर बस स्टैंड के समीप यू-टर्न लेते हुए वापस इंदिरा स्टेडियम में संपन्न होगी।

उपायुक्त ने बताया कि मुख्यमंत्री इस अवसर पर युवाओं एवं उपस्थित जनसमूह को नशे से दूर रहने तथा समाज को नशामुक्त बनाने की ‘एंटी-चिट्टा शपथ’ भी दिलाएंगे और युवाओं से संवाद करेंगे। उन्होंने कहा कि वॉकाथॉन का उद्देश्य युवाओं को चिट्टे एवं अन्य नशों के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना तथा नशे के खिलाफ सामूहिक चेतना को मजबूत करना है।

उन्होंने कहा कि वॉकाथॉन में कक्षा नौवीं से लेकर कॉलेज के अंतिम वर्ष तक के विद्यार्थियों को मुख्य रूप से शामिल किया जा रहा है। संबंधित शिक्षण संस्थानों की अधिकाधिक सहभागिता सुनिश्चित करने के प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि नशे के विरुद्ध जागरूकता का संदेश व्यापक स्तर पर युवाओं तक पहुंचाया जा सके।

उपायुक्त ने अधिकारियों को आयोजन स्थल एवं प्रस्तावित रूट पर यातायात, पार्किंग, विद्यार्थियों के आवागमन, पेयजल, शौचालय, स्वास्थ्य सुविधाओं और साफ-सफाई सहित सभी व्यवस्थाएं समय रहते सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। स्वास्थ्य विभाग को आयोजन स्थल पर हेल्थ पोस्ट तथा वॉकाथॉन के दौरान एंबुलेंस की उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा गया है। पुलिस विभाग द्वारा यातायात एवं कानून-व्यवस्था के लिए आवश्यक प्रबंध किए जाएंगे।

उपायुक्त ने कहा कि ‘एंटी-चिट्टा वॉकाथॉन’ को प्रभावी जन-जागरूकता अभियान का स्वरूप देने के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें और युवाओं की अधिकाधिक भागीदारी सुनिश्चित करें।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

Haryana News: अस्पताल में इलाज करवाने आए दो गुट आपस में भिड़े, देखें वीडियो

पंचकूलाः सेक्टर-6 स्थित अस्पताल में उस समय हंगामा मच...

छह सदियों पहले श्री गुरु रविदास जी भेदभाव के खिलाफ बुलंद की थी आवाज: Tarunpreet Singh Sondh

चंडीगढ़/साहिबजादा अजीत सिंह नगर: पंजाब के पर्यटन एवं सांस्कृतिक...

पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने सभी पंजाबियों को दी रक्षाबंधन की शुभकामनाएं

चंडीगढ़: पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने...

10वीं-12वीं में सीधे प्रवेश एवं विद्यालय परिवर्तन के दस्तावेज विद्यालयों को Website पर करना होगा Upload

चंडीगढ़: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी से संबद्ध प्रदेश...

Haryana News: अस्पताल में इलाज करवाने आए दो गुट आपस में भिड़े, देखें वीडियो

पंचकूलाः सेक्टर-6 स्थित अस्पताल में उस समय हंगामा मच गया,  जब इलाज करवाने पहुंचे दो गुट आपस में भिड़...

पंजाब में सभी गारबेज वल्नरेबल प्वाइंट्स खत्म करने के लिए 10 दिवसीय विशेष सफाई अभियान शुरू

चंडीगढ़: पंजाब को कूड़ा-कचरा मुक्त बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए स्थानीय निकाय मंत्री हरजोत सिंह...

छह सदियों पहले श्री गुरु रविदास जी भेदभाव के खिलाफ बुलंद की थी आवाज: Tarunpreet Singh Sondh

चंडीगढ़/साहिबजादा अजीत सिंह नगर: पंजाब के पर्यटन एवं सांस्कृतिक मामले, बिजली, ग्रामीण विकास एवं पंचायत मंत्री स. तरुनप्रीत सिंह...

पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने सभी पंजाबियों को दी रक्षाबंधन की शुभकामनाएं

चंडीगढ़: पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने रक्षाबंधन के शुभ अवसर पर देश-विदेश में बसे समस्त पंजाबियों...