Himachal Govt
JalandharJalandhar News: CM Mann ने 1746 जवानों को बांटे नियुक्ति पत्र, देखें...

Jalandhar News: CM Mann ने 1746 जवानों को बांटे नियुक्ति पत्र, देखें Live

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

सड़क हादसे में बची एक साल में 2700 लोगों की जानें

जालंधर, ENS: पीएपी ग्राउंड में ‘मिशन रोजगार’ के तहत पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 1746 पुलिस जवानों को नियुक्ति पत्र सौंपे। इस दौरान सीएम मान ने कहा कि 70 हजार 840 नौकरियां सरकार दे चुकी है। उन्होंने कहा कि नो कैश, नो फरमाइश के आधार पर नौकरियां दी गईं। कोई भी एक कैंडिडेट बता दें कि किसी के नंबर ज्यादा थे और उसे नौकरी नहीं मिली।

मेरी सिक्योरिटी में तैनात मुलाजिम ने बताया कि मेरे गांव की दो लड़कियां पंजाब पुलिस में भर्ती हो रही हैं। ये बच्चियां ऐसी हैं जिनके माता-पिता दूसरों के घरों में काम करते हैं। सीएम ने कहा कि पंजाब सबसे ज्यादा सैलरी देने वाला सूबा है। युद्ध नशे के विरुद्ध अभियान के तहत पंजाब पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। 70 हजार से ज्यादा स्मगलरों को जेल भेजा जा चुका है। मैं नहीं कहता कि नशा पूरी तरह खत्म हो गया है, लेकिन धीरे-धीरे हो जाएगा। हमने तस्करों के मकान भी गिराए। किसी के घर में लाशें बिछाने वाले तीन मंजिला मकान में कैसे रह सकते हैं। आज से नए भर्ती जवानों की ड्यूटी शुरू हो जाएगी, इसलिए अपनी ड्यूटी को अच्छे ढंग से निभाना। लोगों को आपसे उम्मीद रहेगी।

पंजाब पुलिस न केवल स्टेट की राखी करती है बल्कि देश की भी राखी करती है। 532 किलोमीटर बार्डर की रक्षा भी पंजाब पुलिस बीएसएफ के साथ करती है। मैं तो प्रधानमंत्री को भी कहता हूं कि पंजाब की पुलिस प्रदेश की नहीं देश की भी पुलिस हैं। सीएम ने कहा कि आज 1750 घरों में मिठाई बनेगी। पंजाब पुलिस ने दुनिया में कई उपलब्धियां हासिल की हैं। पूरी दुनिया में पंजाब पहला सूबा है जिसके पास सड़क सुरक्षा फोर्स हैं। हर 30 किलोमीटर पर 1 गाड़ी इनकी खड़ी रहती है।

इसका चर्चा कीनिया के नेरोबी में हो चुकी है। नितिन गड़करी भी संसद में ये बात स्वीकर कर चुके हैं कि रोड एक्सीडेंट में जान बचाने के लिए पंजाब की सड़क सुरक्षा फोर्स अच्छा उपाय है। पंजाब में सड़कर सुरक्षा फोर्स एक साल में 2700 जानें बचा रही है। सीएम मान वीरवार को करतारपुर के काहलवां में लोग मिलनी भी करेंगे। इसके लिए जालंधर देहात पुलिस ने वीवीआईपी सुरक्षा, आने-जाने वाले मार्गों, एंट्री-एग्जिट प्वाइंट्स, पार्किंग व्यवस्था, पुलिस तैनाती, ट्रैफिक डायवर्जन और आपातकालीन प्रतिक्रिया प्रणाली की विस्तृत समीक्षा की। अधिकारियों ने कार्यक्रम के दौरान लगातार सतर्कता, प्रभावी एक्सेस कंट्रोल, सुचारू ट्रैफिक नियमन और उचित भीड़ प्रबंधन पर विशेष जोर दिया।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

Jalandhar News: फैक्ट्री में महिला कर्मी की धड़ से अलग हुई गर्दन, मौत, देखें वीडियो

जालंधर,ENS: थाना मकसूदां के अधीन आते गांव नूरपुर में...

Auto Rickshaw और Bus की टक्कर में 7 की मौत, 2 की हालत गंभीर, देखें वीडियो

पलनाडूः आंध्र प्रदेश के पलनाडू जिले में अल सुबह...

मांगो के लेकर अनुबंधित विद्युत कर्मचारी ने किया प्रदर्शन, देखें वीडियो

पंचकूलाः सेक्टर 5 में अनुबंधित विद्युत कर्मचारी संघ हरियाणा...

Jalandhar News: प्रदर्शन कर रहे कर्मियों को पुलिस ने रोका, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: पंजाब भर में कर्मियों द्वारा मांगों को...

University MDU की कैंटीन में भाजपा नेता के बेटे को छात्रों ने पीटा, देखें वीडियो

रोहतक: महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी MDU की कैंटीन में भाजपा...

Jalandhar News: फैक्ट्री में महिला कर्मी की धड़ से अलग हुई गर्दन, मौत, देखें वीडियो

जालंधर,ENS: थाना मकसूदां के अधीन आते गांव नूरपुर में दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। जहां फैक्ट्री में...

Auto Rickshaw और Bus की टक्कर में 7 की मौत, 2 की हालत गंभीर, देखें वीडियो

पलनाडूः आंध्र प्रदेश के पलनाडू जिले में अल सुबह भयानक सड़क हादसा हो गया। चिलकलुरिपेट नेशनल हाईवे पर सड़क...

मांगो के लेकर अनुबंधित विद्युत कर्मचारी ने किया प्रदर्शन, देखें वीडियो

पंचकूलाः सेक्टर 5 में अनुबंधित विद्युत कर्मचारी संघ हरियाणा के द्वारा अपनी मांगों को लेकर राज्य स्तरीय प्रदर्शन किया...

Jalandhar News: प्रदर्शन कर रहे कर्मियों को पुलिस ने रोका, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: पंजाब भर में कर्मियों द्वारा मांगों को लेकर आज कामकाज बंद किया गया। वहीं सीएम मान ने...