Himachal Govt
TechFacebook-Instagram में जल्द बड़े बदलाव करेगी कंपनी, Teenagers बस 2 घंटे इस्तेमाल...

Facebook-Instagram में जल्द बड़े बदलाव करेगी कंपनी, Teenagers बस 2 घंटे इस्तेमाल करेंगे Social Media

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

टेक्नोलॉजी: Meta की ओर से अब फेसबुक और इंस्टाग्राम में जल्द बड़े बदलाव किए जाएंगे। इस पर कंपनी ने सहमति भी जता दी है। कंपनी को इसके लिए 18 बिलियन डॉलर भी देना पड़ेगा। यह रकम कंपनी अमेरिका के राज्यों को देगी। कंपनी पर यह आरोप लगा था कि उसके प्लेटफॉर्म ऐसे बनाए गए थे कि टीनएजर्स यूजर्स ज्यादा समय तक उनसे जुड़े हुए रहें और बच्चों की सुरक्षा के लिए कदम न उठाए जाएं।

ऐसे में समझौते के बाद अब टीनएजर्स के लिए फेसबुक और इंस्टाग्राम का इस्तेमाल करने के नियमों में बड़े बदलाव करने पड़ेंगे। वहीं टीनएजर्स के अकाउंट पर डिफॉल्ट के तौर पर डेली दो घंटे की लिमिट होगी। इसके अलावा रात 12 बजे से लेकर सुबह 6 बजे तक अकाउंट अपने आप तक लॉक ही रहेगा। समझौते के अंतर्गत अब मेटा की चाइल्ड सेफ्टी व्यवस्था पर भी 10 साल तक की स्वतंत्र निगरानी रखी जाएगी।

मेटा ने किया समझौता

Meta की ओर से अमेरिकी राज्यों के साथ इस समझौते पर सहमति जताई है। ये मामला उन आरोपों से जुड़ा हुआ था इसमें यह कहा गया है कि मेटा ने जानबूझकर अपने प्लेटफॉर्म को ऐसे बनाया गया था कि युवा यूजर्स ज्यादा समय तक जुड़े रहे हैं। इसके अलावा कंपनी पर ये भी आरोप लगाया है कि बच्चों को सेफ्टी को लेकर कंपनी ने कोई ठोस कदम नहीं उठाए। साथ ही कंपनी ने 13 साल से कम उम्र के यूजर्स का डेटा गैरकानूनी तरीके से इकट्ठे कर दिया है। इस मामले में 29 अमेरिका के राज्य शामिल है हालांकि टेक्सास ने अलग समझौता किया है। एक फेडरल जज ने इस समझौते को मंजूरी दे दी है हालांकि इसका मतलब ये नहीं है कि मेटा ने किसी भी तरह की गलती या गैरकानूनी काम करने की बात स्वीकार की है।

टीएनजर्स के अकाउंट पर लगेगी लिमिटेशन

समझौते की सबसे खास बात यह है कि टीएनजर्स के अकाउंट पर अब नई लिमिटेशन लगाई जाएगी। समझौते के अंतर्गत टीनएजर्स को स्थानीय समय के अनुसार, रात को 12 बजे से लेकर सुबह 6 बजे तक Facebook और Instagram इस्तेमाल करने से अपने आप ही रोक दिया जाएगा। उनके अकाउंट पर Meta के ऐप्स में कुल मिलाकर रोज दो घंटे तक इस्तेमाल करने की सीमा होगी। ऐसे में मैसेजिंग और लंबे वीडियो देखना इस घंटे की सीमा में शामिल नहीं होगी। समझौते में शामिल अमेरिकी राज्यों के टीनएजर्स पर भी लागू होगी। ऐशे में भारत या दूसरे देशों में इसको लागू नहीं किया जाएगा। ये समझौता मेटा की कानूनी मुश्किलों को पूरी तरह से खत्म नहीं करेगा। वहीं कंपनी को अब भी कई सारे मुकादमों और मामलों से जूझना पड़ रहा है।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

मांगो के लेकर अनुबंधित विद्युत कर्मचारी ने किया प्रदर्शन, देखें वीडियो

पंचकूलाः सेक्टर 5 में अनुबंधित विद्युत कर्मचारी संघ हरियाणा...

Jalandhar News: प्रदर्शन कर रहे कर्मियों को पुलिस ने रोका, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: पंजाब भर में कर्मियों द्वारा मांगों को...

University MDU की कैंटीन में भाजपा नेता के बेटे को छात्रों ने पीटा, देखें वीडियो

रोहतक: महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी MDU की कैंटीन में भाजपा...

इस साल राखी पर कितनी देर तक रहेगा भद्रा का साया, जानें शुभ मुहूर्त

धर्म: राखी का त्योहार कल पूरे भारत में धूमधाम...

मांगो के लेकर अनुबंधित विद्युत कर्मचारी ने किया प्रदर्शन, देखें वीडियो

पंचकूलाः सेक्टर 5 में अनुबंधित विद्युत कर्मचारी संघ हरियाणा के द्वारा अपनी मांगों को लेकर राज्य स्तरीय प्रदर्शन किया...

Jalandhar News: प्रदर्शन कर रहे कर्मियों को पुलिस ने रोका, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: पंजाब भर में कर्मियों द्वारा मांगों को लेकर आज कामकाज बंद किया गया। वहीं सीएम मान ने...

University MDU की कैंटीन में भाजपा नेता के बेटे को छात्रों ने पीटा, देखें वीडियो

रोहतक: महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी MDU की कैंटीन में भाजपा नेता और मंडल अध्यक्ष के बेटे के साथ कथित तौर...

इस साल राखी पर कितनी देर तक रहेगा भद्रा का साया, जानें शुभ मुहूर्त

धर्म: राखी का त्योहार कल पूरे भारत में धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। इस दिन श्रावण पूर्णिमा की तिथि...