जालंधर, ENS: लेक्चरर नेहा हत्याकांड की जांच में पुलिस को आरोपी उमंग बस्सी और उसकी गर्लफ्रेंड सतपाल कौर के बीच 206 पन्नों की वाट्सअप चैट मिली है। चैट में दोनों के बीच अफेयर, सीक्रेट मीटिंग, शादी करने और एक साथ रहने की बातें सामने आई हैं। इसी के साथ चैट के एक हिस्से में सतपाल कौर के पति से अलग होने और उसे रास्ते से हटाने से जुड़ी बातचीत का भी जिक्र है। इसके अलावा चैटिंग में नेहा के पति उमंग बस्सी और सतपाल कौर एक दूसरे को ‘बेबी’-‘शोना’ कहते। जल्द एक होने, घर पर रहने के लिए मम्मी को मनाने, एक-दूसरे के बिना नहीं रहने, हग करने जैसी बातें करते हैं। चैट के मुताबिक, सतपाल कौर ने अपने मोबाइल में आरोपी बॉयफ्रेंड उमंग का नंबर ‘तानवी’ और ‘AA’ नाम से सेव कर रखा था, जबकि उमंग ने सतपाल का नंबर ‘सतलाप’ नाम से सेव किया था। सतपाल कौर फिलहाल पुलिस हिरासत में है। उसके पति विशाल शर्मा ने चैट सार्वजनिक करते हुए आरोपियों को कड़ी सजा देने की मांग की है।
15 जनवरी 2026 की चैट में उमंग ने सतपाल से कहा कि वह पहले उसके पति को मरवाने की बातें करती थी। सतपाल ने जवाब दिया- “उमंग, यू नो एवरीथिंग।” इसके बाद दोनों के बीच इस बात को लेकर बहस हुई और सतपाल ने उमंग को अपना मुंह बंद रखने की चेतावनी दी। 16 और 17 जनवरी की चैट में दोनों के बीच बेहद निजी और भावनात्मक बातचीत दिखाई देती है। एक-दूसरे को ‘बेबी’ और ‘शोना’ कहकर संबोधित किया गया। ‘आई मिस यू सो मच’ और ‘यू आर माई हार्ट, इन माई माइंड, इन माई सोल’ जैसे संदेश भी हैं। बातचीत से पता चलता है कि दोनों एक-दूसरे से मिलने के लिए लगातार संपर्क में थे और अगली सीक्रेट मीटिंग को लेकर भी बात करते थे। 16 जनवरी की रात उमंग ने ‘आई मिस यू’ लिखा। इसके जवाब में सतपाल कौर ने ‘आई मिस यू टू’ कहा। इसके बाद दोनों ने अगले दिन मिलने और बातचीत करने की योजना पर बात की। शिकायतकर्ता विशाल शर्मा का दावा है कि चैट से दोनों के लगातार संपर्क और मुलाकातों का पता चलता है। 24 और 25 जनवरी की चैट में दोनों ने अपने रिश्ते को आगे बढ़ाने और शादी को लेकर चर्चा की।
एक जगह सतपाल कौर की तरफ से लिखा गया- ‘मैं तो कह रही हूं, लेट्स गेट मैरिड।’ इसके बाद बातचीत सिर्फ शादी तक नहीं रुकी, बल्कि परिवार और बच्चों को लेकर फ्यूचर पर भी चर्चा हुई। 16 जनवरी की बातचीत में उमंग ने सतपाल से कहा कि वह अगले दिन अपनी मां को उसके बारे में सब कुछ बता देगा। इसके बाद दोनों के बीच मिलने की बात हुई। 24 जनवरी की चैट में भी परिवार की प्रतिक्रिया और शादी के बाद बच्चों को साथ रखने को लेकर बातचीत हुई। यानी दोनों अपने रिश्ते को छिपाकर रखने के बजाय आगे चलकर परिवार के सामने लाने की तैयारी करते दिखाई देते हैं। 25 जनवरी की बातचीत में दोनों के बीच साथ रहने की बेचैनी साफ दिखाई देती है। एक संदेश में लिखा है- ‘टू बी टुगेदर ऐज सून ऐज वी कैन।’ इसके बाद ‘आई लव यू एंड आई एम गेटिंग फ्रस्ट्रेटेड विदाउट यू’ जैसे मैसेज हैं।’ जैसे मैसेज हैं। बातचीत से यह संकेत मिलता है कि दोनों मौजूदा परिस्थितियों से निकलकर जल्द साथ रहना चाहते थे। चैट के एक हिस्से में दोनों ने अपने मौजूदा रिश्तों से अलग होने के बाद साथ रहने की संभावना पर बात की।
शिकायतकर्ता विशाल शर्मा का दावा है कि चैट के करीब 99% हिस्से में अलग होने और भविष्य में साथ रहने की बातें हैं। हालांकि, इन संदेशों की वास्तविक परिस्थितियां और उनका हत्याकांड से संबंध पुलिस जांच का विषय है। 24 जनवरी की बातचीत में दोनों ने बच्चों के साथ भविष्य में रहने को लेकर चर्चा की। सतपाल कौर की ओर से बच्चों को सहज और खुश रखने की बात कही गई। बातचीत में इस बात पर भी चर्चा हुई कि नए पारिवारिक माहौल में बच्चों को किस तरह ढाला जाएगा। 24 जनवरी की बातचीत में दोनों के बीच फिजिकल रिलेशन को लेकर भी बात हुई है। एक संदेश में दोनों के ‘ऐसे ही रिलैक्स होते रहने’ का जिक्र है। विशाल शर्मा का कहना है कि यह बातचीत दोनों के बीच कथित फिजिकल रिलेशन की ओर इशारा करती है। 25 जनवरी की रात की चैट में दोनों ने एक-दूसरे के बिना रहने में परेशानी जताई। इसी दौरान ‘बेबी आई लव यू’ और ‘आई एम गेटिंग सेल्फिश फॉर यू’ जैसे मैसेज भी भेजे गए।