Himachal Govt
Haryana Govtसंत शिरोमणि गुरु रविदास की शिक्षाएं सदियों से कर रही मानवता का...

संत शिरोमणि गुरु रविदास की शिक्षाएं सदियों से कर रही मानवता का मार्गदर्शन : Dr. Arvind Sharma

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़: हरियाणा के सहकारिता एवं जेल मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की शिक्षाएं समाज में समानता, भाईचारे और मानवता की भावना को मजबूत करने की प्रेरणा देती हैं। इसी कड़ी में चरखी दादरी में सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा और विधायक सुनील सतपाल सांगवान की अगुवाई में भव्य पवित्र कलश यात्रा निकाली गई जो हीरा चौक से शुरू होकर संत रविदास मंदिर तक पहुंची। इस अवसर पर सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने विधायक के अनुरोध पर संत रविदास मंदिर के भवन निर्माण के लिए 5 लाख रुपये की राशि देने की भी घोषणा की।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की शिक्षाएं सदियों से मानवता को सही दिशा दिखा रही हैं। गुरु रविदास जी के विचारों के प्रसार हेतु कुरुक्षेत्र के उमरी में 5 एकड़ भूमि पर लगभग 124 करोड़ रुपये की लागत से भव्य ‘गुरु रविदास धाम’ का निर्माण करवाया जा रहा है, जिसका टेंडर हो चुका है और शीघ्र ही निर्माण कार्य शुरू होगा।

चरखी दादरी विधायक सुनील सतपाल सांगवान ने कहा कि हरियाणा सरकार गुरु रविदास जी की वाणी के अनुरूप समाज के सभी वर्गों के कल्याण के लिए समान रूप से कार्य कर रही है। राज्य में प्रतिभाशाली युवाओं को पारदर्शी माहौल देने के लिए ‘बिना खर्ची-बिना पर्ची’ की नीति लागू की गई है, जिसके तहत युवाओं को योग्यता के आधार पर सरकारी नौकरियां दी गई हैं।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

अधिकांश प्रमुख मांगों पर कार्रवाई पहले ही प्रक्रिया में होगी: हरपाल सिंह चीमा

चंडीगढ़: अपने कर्मचारियों की शिकायतों और समस्याओं के समाधान...

मुख्यमंत्री मान के नेतृत्व वाली सरकार कर्मचारियों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध: खुड्डियां

चंडीगढ़: मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली...

सत्कार सखियों की कड़ी मेहनत की बदौलत 75 लाख से अधिक महिलाओं का पंजीकरण हुआ

गोइंदवाल साहिब: राखी के त्यौहार पर पंजाब के मुख्यमंत्री...

गुरुग्राम के दौलताबाद पीएचसी को सीएचसी में किया जाएगा अपग्रेड

चंडीगढ़: हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने...

PSPCL द्वारा बिजली बिलों से संबंधित शिकायतों के लिए 24×7 समर्पित हेल्पलाइन नंबर जारी

चंडीगढ़: पंजाब के बिजली मंत्री स तरुनप्रीत सिंह सौंद...

अधिकांश प्रमुख मांगों पर कार्रवाई पहले ही प्रक्रिया में होगी: हरपाल सिंह चीमा

चंडीगढ़: अपने कर्मचारियों की शिकायतों और समस्याओं के समाधान के प्रति भगवंत मान सरकार की प्रतिबद्धता दोहराते हुए पंजाब...

मुख्यमंत्री मान के नेतृत्व वाली सरकार कर्मचारियों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध: खुड्डियां

चंडीगढ़: मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की कर्मचारियों के कल्याण के प्रति प्रतिबद्धता दोहराते...

सत्कार सखियों की कड़ी मेहनत की बदौलत 75 लाख से अधिक महिलाओं का पंजीकरण हुआ

गोइंदवाल साहिब: राखी के त्यौहार पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज 1.37 लाख ‘सत्कार सखियों’ को...

गुरुग्राम के दौलताबाद पीएचसी को सीएचसी में किया जाएगा अपग्रेड

चंडीगढ़: हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने बताया कि प्रदेश सरकार का उद्देश्य सभी नागरिकों को उनके...