Himachal Govt
JalandharJalandhar News: महिला और बच्चे कुचलने के मामले में स्कॉर्पियो चालक सहित...

Jalandhar News: महिला और बच्चे कुचलने के मामले में स्कॉर्पियो चालक सहित 2 गिरफ्तार, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: मुस्लिम कॉलोनी इलाके में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो कार की चपेट में आने से सड़क किनारे खड़ी एक महिला और बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गईं थी। वहीं इस मामले को लेकर एसीपी राजेश ठाकुर ने बताया कि मुस्लिम कॉलोनी में हुए सड़क हादसे में उनकी टीम ने कार्रवाई करते हुए 2 लोगों को गिरफ्तार किया है। दोषियों की पहचान लवप्रीत सिंह और अर्शदीप सिंह निवासी जालंधर के रूप में हुई है।

एसीपी ने कहाकि सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रही थी, जिसमें स्कॉर्पियो गाड़ी ने कथित तौर पर एक महिला और बच्चे को टक्कर मार दी थी। जिसके बाद पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर कार्रवाई करते हुए स्कॉर्पियो गाड़ी बरामद कर ली है। वहीं इस मामले में 2 लोगों को गिरफ़्तार किया है। दोनों के खिलाफ थाना रामामंडी में 214-/26 के तहत मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। बता दें कि बीते दिने हुए हादसे में घायल महिला के ससुर मोहिंदर सिंह ने बताया कि उनकी बहू सब्जी लेने के लिए मार्केट आई हुई थी।

इसी दौरान एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो कार वहां से गुजर रही थी, जबकि उसके पीछे एक फॉर्च्यूनर कार भी आ रही थी। बताया जा रहा है कि दोनों वाहनों के बीच तेज रफ्तार में पीछा चल रहा था। इसी दौरान स्कॉर्पियो चालक ने नियंत्रण खो दिया और सड़क किनारे खड़ी उनकी बहू व एक बच्ची को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में बहू और बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने दोनों को घायल अवस्था में उपचार के लिए निजी अस्पताल पहुंचाया। वहीं, हादसे के बाद स्कॉर्पियो चालक कार मौके पर छोड़कर फरार हो गया था।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

Jalandhar दौरे पर कल आएंगे CM Bhagwant Mann

जालंधर, ENS: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की चंडीगढ़...

गगरेट में 4.86 ग्राम चिट्टे के साथ युवक गिरफ्तार, बाइक में छिपाकर रखा था नशा

ऊना: मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश द्वारा शुरू किए गए “नशा मुक्त हिमाचल”...

हरियाणा में इन्फ्लुएंजा की स्थिति नियंत्रण में, स्वास्थ्य विभाग ने निगरानी बढ़ाई

चंडीगढ़: हरियाणा के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की...

Punjab News: आंगन में सो रहे भाई-बहन को सांप ने डंसा, एक की मौत

लुधियानाः रायकोट में नज़दीकी गांव बस्सियां में दर्दनाक हादसा...

Jalandhar दौरे पर कल आएंगे CM Bhagwant Mann

जालंधर, ENS: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की चंडीगढ़ भवन में सांझी तालमेल कमेटी के साथ 27 अगस्त को...

गगरेट में 4.86 ग्राम चिट्टे के साथ युवक गिरफ्तार, बाइक में छिपाकर रखा था नशा

ऊना: मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश द्वारा शुरू किए गए “नशा मुक्त हिमाचल” अभियान के तहत जिला पुलिस ऊना की नशा तस्करों के खिलाफ...

हरियाणा के प्रमुख सांस्कृतिक और पर्यटन स्थल में शामिल ज्योतिसर स्थित महाभारत अनुभव केंद्र

चंडीगढ़: अगर आप महाभारत की कथा को सिर्फ पढ़ना या सुनना नहीं, बल्कि उसे आधुनिक तकनीक के जरिए अपने...

हरियाणा में इन्फ्लुएंजा की स्थिति नियंत्रण में, स्वास्थ्य विभाग ने निगरानी बढ़ाई

चंडीगढ़: हरियाणा के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. सुमिता मिश्रा ने राज्य में मौसमी...