Principal Dr. Jagroop ने की विभाग की सराहना
जालंधर (Ens): मेहर चंद पॉलिटेक्निक कॉलेज के Mechanical Engineering विभाग के द्वारा CNC Programming नाम के विषय पर एक खास वेबिनार रखा गया। इसमें केंद्रीय अस्त औजार संस्थान, जालंधर के सीएनसी एक्सपर्ट गुरजीत सिंह मुख्य वक्ता के तौर पर शामिल हुए। उन्होंने छात्रों को आधुनिक सीएनसी मशीनों के संचालन और प्रोग्रामिंग की तकनीकी बारीकियों के बारे में बताया। कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. जगरुप सिंह ने भी विभाग की सराहना करते हुए विद्यार्थियों को आधुनिक औद्योगिक तकनीक सीखने के लिए प्रेरित किया है।
विभाग की प्रमुख टीचर ऋचा अरोड़ा ने अतिथि वक्ता का स्वागत किया। पूरे कार्यक्रम का सफल संचालन और संयोजन समन्वयक इंजीनियर सुशांत शर्मा के द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम में विभाग के लेक्चरर प्रभु दीन दयाल, रोहित कुमार और अमित शर्मा के साथ मैकेनिकल के कई विद्यार्थियों ने भाग लिया।