पठानकोटः डलहौजी रोड स्थित मोहल्ला कुशीनगर नजदीक शनि देव मंदिर में पिछले करीब एक सप्ताह से पीने की पानी की किल्लत के चलते स्थानीय निवासियों में भारी रोष पाया जा रहा है। इसके विरोध में स्थानीय निवासियों ने इकट्ठे होकर नगर निगम कार्यालय को घेरा और अधिकारियों पर लापरवाही के गंभीर आरोप लगाए।
उन्होंने कहा कि उनके मोहल्ले में पिछले एक सप्ताह से अधिक समय हो गया है, उनके मोहल्ले में पानी की सप्लाई नहीं आ रही। जिसके कारण लोगों को रोजाना के काम करने में बड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इस समस्या के बारे नगर निगम प्रशासन के ध्यान में यह मामला लाया गया, परंतु कोई सुनवाई नहीं हुई। उन्होंने कहा कि कई बार प्रशासन के ध्यान में मामला लाया गया है परंतु समस्या जस की तस बनी हुई है। जिसके चलते आज उन्हें मजबूरी में निगम कार्यालय पहुंचना पड़ा।
वहीं जब नगर निगम के अधिकारी जेई बेदी ने बताया कि इसकी कोई भी शिकायत उनके पास नहीं आई, अब यह मामला उनके ध्यान में आया है, वहां पर एक वॉल की समस्या है, जिसे तुरंत ठीक करवा दिया जाएगा।