इस्लामाबादः पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद स्थित एक सरकारी अस्पताल में स्त्री रोग विभाग में लगी आग के कारण 15 नवजात की दर्दनाक मौत हो जाने का मामला सामने आया है। खबरों के मुताबिक पाकिस्तान इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज में एसी का कंप्रेसर फटने के कारण सुबह 7 बजे के करीब ये हादसा पेश आया है। कंप्रेसर धमाके के बाद नर्सरी में तेजी से आग फैल गई और जहरीला धुआं भर गया, जिससे कमरे में दाखिल नवजात बच्चों का दम घुटने लग पड़ा।
PIMS अस्पताल में मचा ह ड़ कं प, AC का कंप्रेसर फटने से 15 नवजात बच्चों की दर्दनाक मौ त pic.twitter.com/73eHJIQMXn
— Encounter News (@encounternews2) August 26, 2026
जानकारी के अनुसार अस्पताल में मौजूद केवल एक बच्चे को ही बचाया जा सका है। PIMS प्रशासन के अधिकारियों के मुताबिक हादसे के वक्त कुल 16 नवजात शिशु भर्ती थे। राहत टीमों द्वारा चलाए बचाव अभियान के बावजूद केवल एक को ही सुरक्षित बाहर निकाला जा सका, जबकि बाकी 15 बच्चों ने दम तोड़ दिया। दमकल और आपातकालीन रेस्क्यू टीमों ने मौके पर पहुंचकर काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया और प्रभावित वार्ड में कूलिंग ऑपरेशन चलाया।
PIMS की प्रवक्ता डॉ. अनीजा जलील ने बताया कि वार्ड में 16 बच्चे थे। घटना की वजह के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी मालूम होती है। एक डॉक्टर ने एक बच्चे को बचाया है। प्रशासन ने कहा कि इस घटना की जांच के लिए एडिशनल डिप्टी कमिश्नर जनरल की अध्यक्षता में एक जांच समिति बनाई गई है।