Himachal Govt
Haryana Govtजिला प्रशासन ने उठाया अहम कदम, जरुरत पड़ने पर हरियाणा रोडवेज की...

जिला प्रशासन ने उठाया अहम कदम, जरुरत पड़ने पर हरियाणा रोडवेज की अतिरिक्त बसें होगी तैयार

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़: मानसून के दौरान भारी बारिश से जलभराव और ट्रैफिक की स्थिति को देखते हुए गुरुग्राम जिला प्रशासन ने स्कूली बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए विशेष कदम उठाए हैं। गुरुग्राम जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं डीसी उत्तम सिंह ने सोमवार को हुई भारी बारिश के कारण कुछ स्थानों पर स्कूल बसों को आई दिक्कतों को मद्देनजर रखते हुए आज अंतर-विभागीय कोऑर्डिनेशन कमेटी की बैठक ली।

जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा जारी आदेश के तहत गुरुग्राम ट्रैफिक पुलिस को स्कूल रूटों पर जलभराव की स्थिति की रियल-टाइम जानकारी तैयार कर स्कूलों तक पहुंचाने की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं। बारिश वाले दिनों अथवा मौसम विभाग की चेतावनी के दौरान सुबह 5:30 बजे, दोपहर 10:30 बजे और दोपहर 12:30 बजे रिपोर्ट जारी की जाएगी। इसके अलावा तेज बारिश होने या किसी मार्ग के अचानक अवरुद्ध होने पर 30 मिनट के भीतर फ्लैश अपडेट जारी करना होगा।

जिले के सभी स्कूलों को निर्देश दिए गए हैं कि जलभराव घोषित मार्ग पर कोई स्कूल बस न भेजी जाए और उपलब्ध सुरक्षित वैकल्पिक मार्ग का इस्तेमाल किया जाए। यदि कोई सुरक्षित वैकल्पिक मार्ग उपलब्ध नहीं है तो विद्यार्थियों को स्कूल परिसर में स्टाफ की निगरानी में रखा जाए तथा अभिभावकों को तत्काल सूचित किया जाए। भारी बारिश के दौरान विद्यार्थियों की छुट्टी भी जलभराव की स्थिति को ध्यान में रखते हुए चरणबद्ध तरीके से करने के निर्देश दिए गए हैं।

ट्रैफिक पुलिस को स्कूल बसों की आवाजाही में प्राथमिकता

डीसीपी ट्रैफिक को स्कूल बस रूटों के संवेदनशील स्थानों पर ट्रैफिक पुलिसकर्मियों, आवश्यकतानुसार टो-व्हीकल और पीसीआर की तैनाती सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। सुबह 7 से 9 बजे तथा दोपहर 12 से 3 बजे के डिस्पर्सल समय में प्रभावित मार्गों से स्कूल बसों की सुरक्षित आवाजाही को प्राथमिकता दी जाएगी।

स्कूलों के लिए समर्पित व्हाट्सऐप और एसएमएस व्यवस्था

जारी आदेशों के तहत जिला शिक्षा अधिकारी और जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी को 24 घंटे के भीतर जिले के सभी सरकारी, निजी, सहायता प्राप्त एवं मान्यता प्राप्त स्कूलों के प्रधानाचार्य/प्रमुख तथा ट्रांसपोर्ट इंचार्ज को शामिल करते हुए समर्पित व्हाट्सऐप ब्रॉडकास्ट ग्रुप और बल्क एसएमएस/ई-मेल सूची तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। यह व्यवस्था सोहना, पटौदी, मानेसर, फर्रुखनगर और बादशाहपुर सहित जिले के सभी क्षेत्रों के स्कूलों को कवर करेगी। इसके अनुपालन की साप्ताहिक रिपोर्ट प्रत्येक सोमवार को जिला प्रशासन को देनी होगी।

आदेश के अनुपालन की समग्र निगरानी के लिए गुरुग्राम एडीसी सोनू भट्ट को जिम्मेदारी सौंपी गई है। वे ट्रैफिक पुलिस, शिक्षा विभाग, जीएमडीए, हरियाणा रोडवेज और नगर निगम के साथ प्रत्येक शुक्रवार को संयुक्त समीक्षा बैठक करेंगे।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

Jalandhar News: A ONE SPA AND SALOON में पुलिस की रेड, चार महिलाओं सहित 2 व्यक्ति काबू, देखें वीडियो

जालंधरः कमिश्नरेट पुलिस जालंधर ने स्पा सेंटर की आड़...

Punjab News: दो बच्चों के साथ नहर में कूदी महिला, एक की मौत, देखें वीडियो

लुधियानाः जिले के दुगरी इलाके में एक बेहद दुखद...

Haryana News: फर्जी Trading App के जरिए लाखों रुपये के Cyber Fraud मामले में दो और आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

पंचकूलाः साइबर ठगी करने वाले गिरोहों के खिलाफ पुलिस...

Jalandhar News: A ONE SPA AND SALOON में पुलिस की रेड, चार महिलाओं सहित 2 व्यक्ति काबू, देखें वीडियो

जालंधरः कमिश्नरेट पुलिस जालंधर ने स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे देह व्यापार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते...

Punjab News: ड्यूटी जा रहे व्यक्ति पर बाइक सवार लुटेरों ने चाकू से बोला हमला, देखें वीडियो

लुधियाना: जिले में ड्यूटी पर जा रहे एक व्यक्ति के साथ लूटपाट और चाकू से हमला करने का मामला...

Punjab News: दो बच्चों के साथ नहर में कूदी महिला, एक की मौत, देखें वीडियो

लुधियानाः जिले के दुगरी इलाके में एक बेहद दुखद घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि ससुराल...

Haryana News: फर्जी Trading App के जरिए लाखों रुपये के Cyber Fraud मामले में दो और आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

पंचकूलाः साइबर ठगी करने वाले गिरोहों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। पुलिस कमिश्नर आईपीएस पंकज नैन...