Himachal Govt
Unaरोटरी क्लब ऊना ने राजकीय प्राथमिक विद्यालय कुठार खुर्द के बच्चों में...

रोटरी क्लब ऊना ने राजकीय प्राथमिक विद्यालय कुठार खुर्द के बच्चों में बांटी अध्ययन सामग्री व मिठाइयां

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

ऊना,सुशील पंडित: रोटरी क्लब ऊना ने सेवा कार्यों की अपनी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए आज राजकीय प्राथमिक विद्यालय कुठार खुर्द के नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों के बीच पहुंचकर अध्ययन सामग्री, स्टेशनरी और मिठाइयों का वितरण किया। इस दौरान बच्चों के मासूम चेहरों पर खिली मुस्कान और उनकी खुशी ने सभी रोटेरियनों का दिल जीत लिया।

कार्यक्रम के दौरान करीब 40 विद्यार्थियों को नोटबुक, स्टेशनरी का सामान और मिठाइयां वितरित की गईं। रोटरी क्लब ऊना के सदस्यों ने कहा कि समाज के जरूरतमंद एवं बच्चों की शिक्षा के क्षेत्र में सेवा करना रोटरी की प्राथमिकताओं में शामिल है। बच्चों को आवश्यक शैक्षणिक सामग्री उपलब्ध करवाना न केवल उनकी पढ़ाई में सहयोग है, बल्कि उन्हें बेहतर भविष्य की ओर प्रेरित करने का भी एक छोटा सा प्रयास है।

रोटरी क्लब ऊना के अध्यक्ष रोटेरियन रंजीत जसवाल ने कहा कि बच्चों की मुस्कान और उनकी खुशी ही सेवा कार्यों की सबसे बड़ी प्रेरणा है। उन्होंने कहा कि रोटरी क्लब आगे भी समाज सेवा, शिक्षा और जरूरतमंदों की सहायता के लिए निरंतर ऐसे कार्यक्रम आयोजित करता रहेगा। इस अवसर पर रोटरी क्लब ऊना के सचिव रोटेरियन मोहित शर्मा सहित क्लब के सदस्य यशपाल ठाकुर, बलदेव चंद, सुरेंद्र ठाकुर, ओंकार नाथ कसाना, जतिंदर कंवर, मोनिका सिंह और मनिंदर अरोड़ा उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में कुठार खुर्द के पूर्व प्रधान महंत राम किशन, समाजसेवी मोहन लाल तथा विद्यालय के शिक्षक सुशील शर्मा, रीना और प्रियंका भी मौजूद रहे। विद्यालय के लगभग 40 विद्यार्थियों ने इस सेवा कार्य में भाग लिया। रोटरी क्लब ऊना के सदस्यों ने कहा कि मानवता की सेवा ही जीवन का वास्तविक आनंद है और बच्चों के चेहरों पर मुस्कान लाना उनके लिए सबसे बड़ा पुरस्कार है। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय प्रबंधन और स्थानीय लोगों ने रोटरी क्लब ऊना के इस सराहनीय प्रयास की प्रशंसा की।

 

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

हरियाणा सरकार फाइल मूवमेंट पर नहीं, प्रोजेक्ट मूवमेंट पर करती है विश्वास 

चंडीगढ़: हरियाणा सरकार द्वारा भारत की आर्थिक राजधानी मुंबई...

25 अगस्त को पंचकूला जिला के उपभोक्ताओं की बिजली संबंधी शिकायतों की होगी सुनवाई

चंडीगढ़: उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम उपभोक्ताओं को निर्बाध...

जनता की सेवा सर्वोपरि, सभी जनप्रतिनिधि व अधिकारी जनता के सेवक – विपुल गोयल

चण्डीगढ़: हरियाणा के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री  विपुल...

हरियाणा सरकार फाइल मूवमेंट पर नहीं, प्रोजेक्ट मूवमेंट पर करती है विश्वास 

चंडीगढ़: हरियाणा सरकार द्वारा भारत की आर्थिक राजधानी मुंबई में आयोजित ‘हैपनिंग हरियाणा 2.0’ अंतरराष्ट्रीय आउटरीच कैंपेन के दूसरे...

हरियाणा के शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा एक्शन मोड में: 3 स्कूलों का औचक निरीक्षण कर दिए आवश्यक निर्देश

चंडीगढ़: हरियाणा के शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा प्रदेश की सरकारी शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने और राजकीय स्कूलों में...

25 अगस्त को पंचकूला जिला के उपभोक्ताओं की बिजली संबंधी शिकायतों की होगी सुनवाई

चंडीगढ़: उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली की आपूर्ति उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्ध है ।...

जनता की सेवा सर्वोपरि, सभी जनप्रतिनिधि व अधिकारी जनता के सेवक – विपुल गोयल

चण्डीगढ़: हरियाणा के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री  विपुल गोयल ने कहा कि सभी जनप्रतिनिधि तथा अधिकारी जनता के...