Himachal Govt
Unaसाइबर ठगी के शिकार व्यक्ति को मिली ₹44 हजार की पूरी रकम,...

साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति को मिली ₹44 हजार की पूरी रकम, जिला पुलिस ऊना की त्वरित कार्रवाई से हुआ पैसा वापस

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

ऊना,सुशील पंडित: साइबर अपराध के खिलाफ जिला पुलिस ऊना की प्रभावी कार्रवाई के चलते साइबर ठगी के शिकार एक व्यक्ति को उसकी ठगी गई पूरी ₹44 हजार की राशि वापस दिलाई गई है। पुलिस की त्वरित कार्रवाई और संबंधित बैंक एवं वित्तीय संस्थानों के साथ बेहतर समन्वय से यह सफलता मिली।

जानकारी के अनुसार दिसंबर 2025 में एक शिकायतकर्ता ने राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 के माध्यम से उसके साथ हुई ₹44 हजार की साइबर धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज करवाई थी। शिकायत प्राप्त होते ही जिला पुलिस ऊना के साइबर सेल ने मामले में तुरंत कार्रवाई शुरू करते हुए संबंधित बैंकों, वित्तीय संस्थानों और अन्य एजेंसियों के साथ समन्वय स्थापित किया।

समयबद्ध एवं प्रभावी प्रयासों के परिणामस्वरूप पुलिस ने ठगी की पूरी ₹44,000 की राशि होल्ड करवाने में सफलता हासिल की और बाद में यह धनराशि शिकायतकर्ता को वापस दिला दी गई। पुलिस की इस कार्रवाई से पीड़ित को बड़ी राहत मिली है।

जिला पुलिस ऊना ने आमजन से अपील की है कि डिजिटल अरेस्टके नाम पर आने वाली फोन या वीडियो कॉल से सावधान रहें। पुलिस, CBI, ED, आयकर विभाग अथवा कोई अन्य सरकारी एजेंसी फोन या वीडियो कॉल के माध्यम से किसी व्यक्ति को ‘डिजिटल अरेस्ट’ नहीं करती।

ऐसी कॉल आने पर तुरंत कॉल काटें और किसी भी व्यक्ति के साथ अपनी व्यक्तिगत, बैंकिंग अथवा OTP संबंधी जानकारी साझा न करें। किसी लालच या दबाव में आकर धनराशि भी ट्रांसफर न करें।

पुलिस ने कहा कि साइबर ठगी होने की स्थिति में बिना देरी किए राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत करें अथवा cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करवाएं। समय पर शिकायत मिलने से ठगी गई राशि को सुरक्षित रखने और उसे वापस दिलाने की संभावना बढ़ जाती है। जिला पुलिस ने लोगों से स्वयं सतर्क रहने के साथ-साथ अपने परिवार और परिचितों को भी साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करने की अपील की है।

 

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

हरियाणा सरकार फाइल मूवमेंट पर नहीं, प्रोजेक्ट मूवमेंट पर करती है विश्वास 

चंडीगढ़: हरियाणा सरकार द्वारा भारत की आर्थिक राजधानी मुंबई...

25 अगस्त को पंचकूला जिला के उपभोक्ताओं की बिजली संबंधी शिकायतों की होगी सुनवाई

चंडीगढ़: उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम उपभोक्ताओं को निर्बाध...

जनता की सेवा सर्वोपरि, सभी जनप्रतिनिधि व अधिकारी जनता के सेवक – विपुल गोयल

चण्डीगढ़: हरियाणा के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री  विपुल...

हरियाणा सरकार फाइल मूवमेंट पर नहीं, प्रोजेक्ट मूवमेंट पर करती है विश्वास 

चंडीगढ़: हरियाणा सरकार द्वारा भारत की आर्थिक राजधानी मुंबई में आयोजित ‘हैपनिंग हरियाणा 2.0’ अंतरराष्ट्रीय आउटरीच कैंपेन के दूसरे...

हरियाणा के शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा एक्शन मोड में: 3 स्कूलों का औचक निरीक्षण कर दिए आवश्यक निर्देश

चंडीगढ़: हरियाणा के शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा प्रदेश की सरकारी शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने और राजकीय स्कूलों में...

25 अगस्त को पंचकूला जिला के उपभोक्ताओं की बिजली संबंधी शिकायतों की होगी सुनवाई

चंडीगढ़: उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली की आपूर्ति उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्ध है ।...

जनता की सेवा सर्वोपरि, सभी जनप्रतिनिधि व अधिकारी जनता के सेवक – विपुल गोयल

चण्डीगढ़: हरियाणा के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री  विपुल गोयल ने कहा कि सभी जनप्रतिनिधि तथा अधिकारी जनता के...