Himachal Govt
JalandharJalandhar News : विवाहिता के Harpic पीकर मरने के मामले मे परिजनों...

Jalandhar News : विवाहिता के Harpic पीकर मरने के मामले मे परिजनों का आया बयान, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

Extra Marital Affair का हुआ खुलासा, प्रेमिका भी हुई नामजद

जालंधर (ens) : करतारपुर थाने के अधीन पड़ते गांव काहलवां में महिला को हार्पिक पिलाकर मारने की कोशिश का मामला सामने आया था। महिला को इलाज के लिए पठानकोट रोड स्थित Fortis Hospital में भर्ती करवाया गया था। जहां नेहा की इलाज के दौरान मौत हो गई। इस मामले में मृतका के भाई और भाभी का बयान सामने आया है।

नेहा के परिजनों ने पति उमंग बस्सी, सास कुसुम बस्सी और उमंग कथित प्रेमिका सतपाल कौर पर विवाहिता को मारने का गंभीर आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले में हत्या समेत अन्य संगीन धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दिव्या ने मीडिया से रूबरू होते कहा कि नेहा की शादी 7 साल पहले उमंग बस्सी से हुई थी और उनकी 6 साल की बेटी कियारा है। उमंग के अन्य महिलाओं के साथ संबंध थे और वह सतपाल कौर से दूसरी शादी करने की जिद पर अड़ा था।

जिसका विरोध करने पर उसे रास्ते से हटाने के लिए ससुरालियों ने नेहा को जबरन हार्पिक पिलाया और ऊपर से दो गिलास पानी डाल दिया। जिस कारण उसके अंदरूनी अंग बुरी तरह झुलस गए। नेहा को गंभीर हालत में 19 तारीख को अस्पताल में दाखिल कराया गया था, जहां वेंटिलेटर सपोर्ट पर रहने के बाद उसने दम तोड़ दिया।

इस मामले मे थाना करतारपुर के जांच अधिकारी ने बताया कि पीड़िता के वेंटिलेटर पर होने के कारण ड्यूटी मजिस्ट्रेट माननीय जज नमिता शर्मा की मौजूदगी में इशारों व बयानों के आधार पर मामला दर्ज किया गया था।

​पीड़िता की मौत के बाद भाई अमरीश कुमार के बयानों के आधार पर मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103 (हत्या—पूर्व में IPC 302) और धारा 61(2) (आपराधिक साजिश—पूर्व में IPC 120B) समेत अन्य धाराएं बढ़ा दी गई हैं। ​प्राथमिक FIR में पति और सास के अलावा सतपाल कौर का नाम भी जांच के दायरे में शामिल किया गया है।

परिजनों ने मांग की है कि आरोपी कनाडा भागने की तैयारी कर रहे है और नेपाल/भूटान बॉर्डर से फरार होने की फिराक में हैं। इसलिए पीड़ित परिवार प्रशासन से तत्काल लुकआउट सर्कुलर (LOC) जारी करने और आरोपियों को गिरफ्तार कर बच्ची को परिवार को सौंपने की गुहार लगाई है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

प्रवासी पंजाबियों से सीधा संवाद करके समस्याओं का मौके पर होगा समाधान – Dr Ravjot Singh

चंडीगढ़: पंजाब सरकार द्वारा प्रवासी पंजाबियों की समस्याओं, शिकायतों...

अवैध खनन पर जिला पुलिस की कार्रवाई, वाहन का चालान कर 5,100 रुपये जुर्माना वसूला

ऊना,सुशील पंडित: जिला पुलिस ऊना ने अवैध खनन के खिलाफ...

टीन शेड से 7 बोतल अवैध देसी शराब बरामद, मामला दर्ज

ऊना,सुशील पंडित: पुलिस थाना हरोली की टीम ने अवैध शराब...

सट्टा खाईवाली करते एक व्यक्ति से 1,420 रुपये व दड़ा-सट्टा पर्चियां बरामद

ऊना,सुशील पंडित: जिला पुलिस ऊना द्वारा अवैध गतिविधियों के खिलाफ...

पंजाब भर में 7 लाख से ज्यादा महिलाओं को मिल रही मासिक वित्तीय सहायता और सामाजिक सुरक्षा

चंडीगढ़: कमजोर और जरूरतमंद महिलाओं को मजबूत सामाजिक सुरक्षा...

प्रवासी पंजाबियों से सीधा संवाद करके समस्याओं का मौके पर होगा समाधान – Dr Ravjot Singh

चंडीगढ़: पंजाब सरकार द्वारा प्रवासी पंजाबियों की समस्याओं, शिकायतों और विभिन्न मुद्दों के प्रभावी एवं समय पर समाधान के...

अवैध खनन पर जिला पुलिस की कार्रवाई, वाहन का चालान कर 5,100 रुपये जुर्माना वसूला

ऊना,सुशील पंडित: जिला पुलिस ऊना ने अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक वाहन का चालान किया है। दिनांक...

टीन शेड से 7 बोतल अवैध देसी शराब बरामद, मामला दर्ज

ऊना,सुशील पंडित: पुलिस थाना हरोली की टीम ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति के कब्जे से...

सट्टा खाईवाली करते एक व्यक्ति से 1,420 रुपये व दड़ा-सट्टा पर्चियां बरामद

ऊना,सुशील पंडित: जिला पुलिस ऊना द्वारा अवैध गतिविधियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में पुलिस...