ऊना,सुशील पंडित: पुलिस थाना बंगाणा में एक महिला ने शिकायत दर्ज करवाई है कि एक व्यक्ति ने नशे की हालत में उसके घर में घुसकर उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट की। शिकायतकर्ता मोनिका देवी पत्नी संजीव कुमार निवासी अघलोहर, डाकघर मंदली, तहसील बंगाणा ने पुलिस को बताया कि 21 अगस्त को सुबह करीब 10 बजे राजेश कुमार निवासी अघलोहर उसके घर आया।
आरोप है कि राजेश कुमार ने नशे की हालत में अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए इशारे किए और उसके साथ गाली-गलौज व मारपीट की। मारपीट में महिला को चोटें आई हैं। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ BNS की प्रासंगिक धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है।

