पठानकोटः जिले के कॉलेज रोड पर भीषण सड़क हादसा हो गया। जहां कार सवार ने एक्टिवा सवार को टक्कर मार दी। इस हादसे के दौरान कार सवार एक्टिवा सहित लड़की को सड़क पर काफी दूर तक घसीटता ले गया। घटना को अंजाम देने के बाद कार सवार मौके से फरार हो गया। हादसे में लड़की गंभीर रूप से घायल हो गई। लोगों की मदद से लड़की को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया और घटना की सूचना पुलिस को दी गई।
दिल दहलाने वाली घ/ट/ना, ट/क्क/र के बाद एक्टिवा सहित लड़की को घ/सीट/ता ले गया कार चालक#JalandharNews #RoadAccident #PunjabNews #ViralVideo #BreakingNews pic.twitter.com/X7uZb7pwPG
— Encounter Newspaper (@encounter_md) August 22, 2026
घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि लड़की एक्टिवा सहित कार के बम्पर के आगे टकराती है। घटना के दौरान कार सवार रूकता नहीं बल्कि एक्टिवा सहित लड़की को घसीटता हुआ ले जाता है। जिसके बाद कुछ दूरी पर लड़की और एक्टिवा सड़क किनारे गिर जाती है और कार सवार मौके से फरार हो जाता है।

