पठानकोटः सेब के फलों का सीजन अब शुरू हो चुका है। जिसके चलते जम्मू कश्मीर और हिमाचल से लगातार सेब पठानकोट के रास्ते पंजाब और दूसरे राज्यों को भेजा जा रहा है। वहीं इन फलों की आड़ में नशा तस्कर भी सरगरम हो गए हैं और ट्रकों में लोड कर बेचने के लिए लेजाए जा रहे सेबों की आड़ में नशा देश के अलग-अलग राज्यों में भेजा जा रहा है।
इस बात का खुलासा उस समय हुआ जब पंजाब जम्मू कश्मीर बॉर्डर पर माधोपुर में पंजाब पुलिस की ओर से नाकाबंदी की गई थी। इसी नाकेबंदी दौरान जब एक ट्रक को रोकर चेक किया गया तो उसमें से 17 किलो चूरा पोस्त बरामद की गई। इस दौरान 2 नशा तस्करों को काबू किया गया। फिलहाल अब सुरक्षा एजेंसी इस घटना के बाद सतर्क हो गई हैं।
फिलहाल पुलिस ने ट्रक ड्राइवर ओर उसके साथी सहित कुल दो लोगों को काबू कर लिया है। इस बारे में बात करते हुए डीएसपी ने कहा कि उन्हें गुप्त जानकारी मिली थी कि जम्मू कश्मीर से पंजाब में नशे की तस्करी की जा रही है। जिसके चलते नाकाबंदी की गई और जब एक सेबो के ट्रक को रोकर चेक किया तो उसमें से 17 किलो चूरा पोस्त बरामद हुई है। फिलहाल दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कारवाई की जा रही है।

