Himachal Govt

Himachal Govt
Jammu and Kashmirपहली बार 1178 फीट की ऊंचाई पर दुनिया के सबसे ऊंचे ब्रिज...

पहली बार 1178 फीट की ऊंचाई पर दुनिया के सबसे ऊंचे ब्रिज से बादलों को चीरती निकली वंदे भारत ट्रेन, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जम्मूः जम्मू-कश्मीर में रेलवे के लिए एक बड़ी उपलब्धि सामने आई है। रियासी में दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे ब्रिज चिनाब रेल ब्रिज पर 1178 फीट की ऊंचाई से पहली बार वंदे भारत ट्रेन करीब 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ी। भारत के लिए यह ऐतिहासिक पल है। हाल ही में रेलवे मंत्रालय ने नॉर्दर्न रेलवे के जम्मू डिवीजन में श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा और बनिहाल के बीच 111 किलोमीटर लंबे नए ब्रॉड-गेज रेल सेक्शन पर ट्रेनों की अधिकतम रफ्तार को को बढ़ाकर 100 किलोमीटर प्रति घंटा करने की मंजूरी दी थी। रेल मंत्रालय ने जम्मू डिवीजन के तहत श्री माता वैष्णो देवी कटरा से बनिहाल के बीच 111 किलोमीटर लंबे नए ब्रॉड गेज रेल सेक्शन पर ट्रेनों की अधिकतम अनुमत गति बढ़ाकर 100 किलोमीटर प्रति घंटा करने को मंजूरी दी है।

इससे पहले कटरा-संगलदान सेक्शन पर अधिकतम गति 85 किलोमीटर प्रति घंटा और संगलदान-बनिहाल सेक्शन पर 75 किलोमीटर प्रति घंटा थी। जम्मू तवी और श्रीनगर के बीच चलने वाली वंदे भारत ट्रेन करीब 269 किलोमीटर की दूरी 4 घंटे 50 मिनट में तय करती है। अब स्पीड लिमिट बढ़ने से इस पूरे रेल रूट पर सफर पहले के मुकाबले तेज होने की उम्मीद है। यह आधुनिक ट्रेन चिनाब ब्रिज और अंजी खड्ड ब्रिज जैसे ऊंचे पुलों से होकर गुजरती है। वंदे भारत एक्सप्रेस मंगलवार को छोड़कर हर दिन चलती है। यह ट्रेन जम्मू तवी रेलवे स्टेशन से सुबह छह बजकर 20 मिनट पर रवाना होकर उधमपुर रेलवे स्टेशन, श्री माता वैष्णो देवी (कटड़ा), रियासी, बनिहाल होते हुए 11 बजकर 10 मिनट पर श्रीनगर पहुंचती है। वहीं, दूसरी वंदे भारत एक्सप्रेस जम्मू तवी से दोपहर एक बजकर 20 मिनट पर रवाना होती है। यह ट्रेन जम्मू तवी से श्रीनगर पहुंचने में चार घंटे 45 मिनट लेती है।

बता दें कि चिनाब ब्रिज को इस तकनीक के साथ बनाया गया है कि भूकंप भी इसका कुछ नहीं बिगाड़ सकता। इसे बनाना रेलवे के लिए बिल्कुल भी आसान नहीं था। कई चुनौतियां आईं। पल-पल बदलता खराब मौसम, संकरी सड़कें, ऊंची पहाड़ियां और अस्थिर चट्टानें। इन सभी ने इसे और भी चुनौतीपूर्ण बना दिया। दुर्गम क्षेत्र तक निर्माण सामग्री पहुंचना ही मुश्किल काम था। तमाम दिक्कतों के बावजूद इसे पूरा कर लिया गया। पुल को इस तरह डिजाइन किया गया है कि तेज भूकंप, तेज हवाएं और विस्फोट जैसी परिस्थितियों के सामने भी यह ऐसे ही डंटा रहेगा।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

Ladakh दौरे पर अमेरिकी राजदूत Sergio Gor, दलाई लामा से करेंगे मुलाकात

नई दिल्ली: डोनाल्ड ट्रंप के खास दूत सर्जियो गोर...

Punjab News: यूथ कांग्रेस ने शुरू किया ‘हर घर झंडा, हर घर पंजा’ अभियान शुरू, देखें वीडियो

अमृतसरः कांग्रेस भवन में पंजाब यूथ कांग्रेस की ओर...

पूर्व कांग्रेस सासंद व 1984 के सिख दंगों के दोषी सज्जन कुमार का हुआ निधन

नई दिल्लीः पूर्व सांसद और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के...

Punjab News: SGPC की बसों में हुई तोड़फोड़, टूटे शीशे

अमृतसरः शहर की हेरिटेज स्ट्रीट पर एसजीपीसी की बसों...

Ladakh दौरे पर अमेरिकी राजदूत Sergio Gor, दलाई लामा से करेंगे मुलाकात

नई दिल्ली: डोनाल्ड ट्रंप के खास दूत सर्जियो गोर बीते दिन जम्मू-कश्मीर पहुंचे हैं। दो दिन के दौरे पर...

Punjab News: यूथ कांग्रेस ने शुरू किया ‘हर घर झंडा, हर घर पंजा’ अभियान शुरू, देखें वीडियो

अमृतसरः कांग्रेस भवन में पंजाब यूथ कांग्रेस की ओर से जिला कार्यकारिणी की पहली बैठक और प्रेस कॉन्फ्रेंस की...

पूर्व कांग्रेस सासंद व 1984 के सिख दंगों के दोषी सज्जन कुमार का हुआ निधन

नई दिल्लीः पूर्व सांसद और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सज्जन कुमार का निधन हो गया है। वह...

Meharchand Polytechnic College में इलेक्ट्रॉनिक्स एवं कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग विभाग ने इस विषय पर लगाया Online Seminar

Principal Dr. Jagroop Singh की अगुवाई में हुआ आयोजन जालंधर (Ens): मेहर चंद पॉलिटेक्निक कॉलेज जालंधर के इलेक्ट्रॉनिक्स एवं कम्युनिकेशन...