Himachal Govt

Himachal Govt
Nationalडांट से नाराज 2 छात्रों ने चाकू से हमला कर प्रिंसिपल...

डांट से नाराज 2 छात्रों ने चाकू से हमला कर प्रिंसिपल को उतारा मौत के घाट, दोनों आरोपी काबू

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

अगरतलाः तेलंगाना के नालगोंडा जिले के कोंडामल्लेपल्ली में स्कूल प्रिंसिपल कल्लू रूपा रेड्डी की सनसनीखेज हत्या कर देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले को सुलझाते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने लूट को लेकर प्रिंसिपल का कत्ल किया है। दोनों छात्र एक ही हॉस्टल में रहते थे और कथित तौर पर महंगे फोन, बाइक और मौज-मस्ती के शौकीन थे। प्रिंसिपल ने उन्हें पैसे खर्च करने को लेकर फटकार लगाई थी और परिजनों को इसकी जानकारी देने की चेतावनी दी थी, जिसके बाद दोनों उनसे नाराज थे।

11 अगस्त को रूपा रेड्डी की उनके घर में बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। आरोपियों ने उन पर चाकू से करीब 27 वार किए और फिर घर से नकदी और मोबाइल फोन लेकर फरार हो गए। हत्या से कुछ समय पहले रूपा रेड्डी ने अपनी मौसी से फोन पर बात की थी। फोन कटने से पहले उन्होंने आखिरी शब्द ‘बाबू’ कहा था। यह शब्द पुलिस जांच में अहम सुराग बन गया।

जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि स्कूल में छात्रों को आमतौर पर ‘बाबू’ कहकर संबोधित किया जाता था। इसके बाद पुलिस ने जांच का रुख स्कूल के छात्रों की ओर किया। करीब 13 छात्रों को चिन्हित किया गया और उनमें से 5 से पूछताछ की गई। इसी दौरान 10वीं कक्षा के दो छात्रों पर शक गहराया।

पुलिस ने CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली। डोनियाला एक्स रोड पर बाइक से जा रहे दोनों छात्रों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पुलिस के मुताबिक, उनके पास से 1.54 लाख रुपए की नकदी भी मिली है। इनमें 500 रुपए के तीन नोटों पर कथित तौर पर खून के धब्बे मिले। पुलिस जांच में सामने आया कि दोनों छात्रों ने हत्या से करीब एक सप्ताह पहले प्रिंसिपल के घर की रेकी की थी। वारदात वाले दिन उन्होंने कोंडामल्लेपल्ली में कपड़े बदले, चाकू और दस्ताने खरीदे और घर के सामने लगे CCTV कैमरे से बचने के लिए पीछे के रास्ते से घर में दाखिल हुए।

पुलिस अधीक्षक सरथ चंद्र पवार ने मामले को चुनौती के तौर पर लेते देवरकोंडा DSP के नेतृत्व में पांच विशेष टीमें गठित की थीं। जांच में फोरेंसिक सबूत, फिंगरप्रिंट, डॉग स्क्वॉड, CCTV फुटेज और तकनीकी विश्लेषण का सहारा लिया गया।

पुलिस ने करीब 30 किलोमीटर के दायरे में 70 से ज्यादा CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली और 80 से अधिक संदिग्धों से पूछताछ की। इसके बाद पुलिस आरोपियों तक पहुंचने में कामयाब हुई। पुलिस ने दोनों आरोपियों के पास से 1.54 लाख रुपये नकद, मृतक का मोबाइल फोन, करीब 60 हजार रुपए में खरीदा आईफोन, हत्या में इस्तेमाल चाकू, दस्ताने, मास्क और दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

Ladakh दौरे पर अमेरिकी राजदूत Sergio Gor, दलाई लामा से करेंगे मुलाकात

नई दिल्ली: डोनाल्ड ट्रंप के खास दूत सर्जियो गोर...

Punjab News: यूथ कांग्रेस ने शुरू किया ‘हर घर झंडा, हर घर पंजा’ अभियान शुरू, देखें वीडियो

अमृतसरः कांग्रेस भवन में पंजाब यूथ कांग्रेस की ओर...

पूर्व कांग्रेस सासंद व 1984 के सिख दंगों के दोषी सज्जन कुमार का हुआ निधन

नई दिल्लीः पूर्व सांसद और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के...

Punjab News: SGPC की बसों में हुई तोड़फोड़, टूटे शीशे

अमृतसरः शहर की हेरिटेज स्ट्रीट पर एसजीपीसी की बसों...

Ladakh दौरे पर अमेरिकी राजदूत Sergio Gor, दलाई लामा से करेंगे मुलाकात

नई दिल्ली: डोनाल्ड ट्रंप के खास दूत सर्जियो गोर बीते दिन जम्मू-कश्मीर पहुंचे हैं। दो दिन के दौरे पर...

Punjab News: यूथ कांग्रेस ने शुरू किया ‘हर घर झंडा, हर घर पंजा’ अभियान शुरू, देखें वीडियो

अमृतसरः कांग्रेस भवन में पंजाब यूथ कांग्रेस की ओर से जिला कार्यकारिणी की पहली बैठक और प्रेस कॉन्फ्रेंस की...

पूर्व कांग्रेस सासंद व 1984 के सिख दंगों के दोषी सज्जन कुमार का हुआ निधन

नई दिल्लीः पूर्व सांसद और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सज्जन कुमार का निधन हो गया है। वह...

Meharchand Polytechnic College में इलेक्ट्रॉनिक्स एवं कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग विभाग ने इस विषय पर लगाया Online Seminar

Principal Dr. Jagroop Singh की अगुवाई में हुआ आयोजन जालंधर (Ens): मेहर चंद पॉलिटेक्निक कॉलेज जालंधर के इलेक्ट्रॉनिक्स एवं कम्युनिकेशन...