Himachal Govt

Himachal Govt
Himachal Govtमुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय औद्योगिक गलियारा विकास और कार्यान्वयन ट्रस्ट के सर्वोच्च निगरानी...

मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय औद्योगिक गलियारा विकास और कार्यान्वयन ट्रस्ट के सर्वोच्च निगरानी प्राधिकरण की बैठक में भाग लिया

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय औद्योगिक गलियारा विकास और कार्यान्वयन ट्रस्ट के सर्वोच्च निगरानी प्राधिकरण की तीसरी बैठक में शिमला से वर्चुअल माध्यम से भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता केन्द्रीय वित्त एवं कॉरपोरेट कार्य मंत्री निर्मला सीतारमण ने की। बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने प्रदेश में औद्योगिक विकास को गति देने तथा बड़े पैमाने पर निवेश आकर्षित करने के लिए विश्वस्तरीय औद्योगिक आधारभूत संरचना विकसित करने के राज्य सरकार के प्रयासों से अवगत करवाया।

ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश सरकार ने भारत औद्योगिक विकास योजना (भव्य) के प्रथम चरण के तहत इन्वेस्टमेंट-रेडी औद्योगिक पार्क विकसित करने के उद्देश्य से राष्ट्रीय औद्योगिक गलियारा विकास और कार्यान्वयन ट्रस्ट को दो प्रस्ताव पहले ही प्रस्तुत किए हैं। इन औद्योगिक पार्कों में आधुनिक प्लग-एंड-प्ले आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाई जानी प्रस्तावित हैं।

प्रस्तावित परियोजनाओं में जिला ऊना के गांव बीटन में 75 एकड़ क्षेत्र में 80 करोड़ रुपये की लागत से औद्योगिक पार्क तथा जिला सोलन के नालागढ़ स्थित मझोली औद्योगिक क्षेत्र में 150 एकड़ क्षेत्र में 154.39 करोड़ रुपये की लागत से औद्योगिक पार्क शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि ये परियोजनाएं औद्योगिक विकास, रोजगार सृजन तथा क्षेत्रीय आर्थिक विकास की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने केंद्रीय वित्त मंत्री से इन दोनों प्रस्तावों को शीघ्र स्वीकृति प्रदान करने का आग्रह किया, ताकि इनका कार्यान्वयन जल्द से जल्द शुरू किया जा सके।

मुख्यमंत्री ने हिमाचल प्रदेश में औद्योगिक विस्तार को बढ़ावा देने के लिए लॉजिस्टिक्स एवं परिवहन ढांचे को सुदृढ़ करने की आवश्यकता पर भी बल दिया। उन्होंने केंद्र सरकार से प्रदेश में रेल कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने तथा बद्दी-नालागढ़ रेल लाइन के विस्तार के लिए आग्रह किया। बेहतर रेल कनेक्टिविटी से लॉजिस्टिक्स लागत कम होगी, उद्योगों को बेहतर बाजार पहुंच मिलेगी, विनिर्माण इकाइयों की प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता बढ़ेगी तथा हिमाचल प्रदेश में निजी निवेश को और प्रोत्साहन मिलेगा।

मुख्यमंत्री ने प्रदेश में आधुनिक आधारभूत संरचना, निवेशक-अनुकूल नीतियों के माध्यम से एक सुदृढ़ औद्योगिक इकोसिस्टम विकसित करने की राज्य सरकार की प्रतिबद्धता पर बल दिया। राष्ट्रीय औद्योगिक गलियारा विकास कार्यक्रम का उद्देश्य औद्योगिक गलियारों का एक नेटवर्क स्थापित करता है जो आर्थिक विकास के इंजन के रूप में काम करेगा, औद्योगिकरण को बढ़ावा देगा और देश में रोजगार के अवसर सृजित करेगा। इस कार्यक्रम में विश्वस्तरीय अवसंरचना के विकास, निवेश को आकर्षित करने और सत्त रूप से औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने पर फोकस किया गया है।

केन्द्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल, विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री और प्राधिकरण के सदस्यों ने बैठक में भाग लिया।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

Haryana News: अवैध हथियारों के साथ दो युवक गिरफ्तार

पंचकूलाः क्राइम ब्रांच-2 पंचकूला की टीम ने कार्रवाई करते...

Haryana News: नेशनल हाईवे पर अज्ञात व्यक्ति का मिला शव, इलाके में फैली सनसनी, देखें वीडियो

पंचकूला: नेशनल हाईवे कालका-जीरकपुर मार्ग पर पुराने पंचकूला की...

राज्यपाल ने उज्जैन के महाकालेश्वर, काल भैरव और मंगलनाथ मंदिरों में की पूजा-अर्चना की

हिमाचल प्रदेश और देशवासियों की शांति, समृद्धि एवं खुशहाली...

ट्रैप में रिश्वत की रकम देने वालों को मिलेगी वापस

हरियाणा ने बनाया रिवॉल्विंग फंड चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने भ्रष्टाचार...

Haryana News: अवैध हथियारों के साथ दो युवक गिरफ्तार

पंचकूलाः क्राइम ब्रांच-2 पंचकूला की टीम ने कार्रवाई करते हुए सेक्टर-15 बूथ मार्केट के पास से दो युवकों को...

Haryana News: नेशनल हाईवे पर अज्ञात व्यक्ति का मिला शव, इलाके में फैली सनसनी, देखें वीडियो

पंचकूला: नेशनल हाईवे कालका-जीरकपुर मार्ग पर पुराने पंचकूला की लाइटों के पास सड़क किनारे एक अज्ञात व्यक्ति का शव...

राज्यपाल ने उज्जैन के महाकालेश्वर, काल भैरव और मंगलनाथ मंदिरों में की पूजा-अर्चना की

हिमाचल प्रदेश और देशवासियों की शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की प्रार्थना की शिमला: राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज उज्जैन स्थित...

राष्ट्रीय औद्योगिक कॉरिडोर विकास एवं कार्यान्वयन ट्रस्ट की शीर्ष मॉनिटरिंग अथॉरिटी की तृतीय बैठक में शामिल हुए मुख्यमंत्री

हरियाणा में चल रही नांगल चौधरी के इंटीग्रेटेड मल्टी मॉडल लॉजिस्टिक्स हब और हिसार इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर तथा अंबाला...