Himachal Govt

Himachal Govt
Unaवशिष्ट पब्लिक स्कूल के हर्षदीप सिंह ने राज्य स्तरीय रिंग टेनिस प्रतियोगिता...

वशिष्ट पब्लिक स्कूल के हर्षदीप सिंह ने राज्य स्तरीय रिंग टेनिस प्रतियोगिता में रचा सफलता का नया अध्याय

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

ऊना,सुशील पंडित: वशिष्ट पब्लिक स्कूल, ऊना के कक्षा दसवीं के होनहार खिलाड़ी हर्षदीप सिंह ने 15 एवं 16 अगस्त को कैम्ब्रिज इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित 5वीं सीनियर एवं जूनियर राज्य स्तरीय रिंग टेनिस प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। हिमाचल प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए खिलाड़ियों ने इस प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लिया। रिंग टेनिस प्रतियोगिता में हर्षदीप सिंह ने अपनी उत्कृष्ट खेल प्रतिभा, आत्मविश्वास और निरंतर अभ्यास का परिचय देते हुए पुरुष वर्ग की डबल्स प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल तथा अंडर-19  सिंगल प्रतियोगिता में भी गोल्ड मेडल अपने नाम किया।

हर्षदीप की इस उल्लेखनीय उपलब्धि के साथ उनके लिए राष्ट्रीय स्तर पर आगे बढ़ने का मार्ग भी प्रशस्त हुआ है। उनका अंडर-19 वर्ग में जम्मू-कश्मीर में आयोजित होने वाली आगामी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। इसके अतिरिक्त, पुरुष वर्ग की दिल्ली में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए भी उनका चयन किया गया है। इस अवसर पर वशिष्ट पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य दीपक कौशल ने हर्षदीप सिंह को बधाई देते हुए कहा, “हर्षदीप की यह उपलब्धि उसके अनुशासन, कठिन परिश्रम और निरंतर अभ्यास का परिणाम है। विद्यालय को उसकी सफलता पर गर्व है।

हमें विश्वास है कि वह राष्ट्रीय स्तर पर भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन करेगा।” विद्यालय के प्रबंध निदेशक अनुज वशिष्ट ने भी हर्षदीप को शुभकामनाएँ देते हुए कहा, “खेल विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, अनुशासन और नेतृत्व की भावना विकसित करते हैं। हर्षदीप की यह उपलब्धि विद्यालय के अन्य विद्यार्थियों को भी अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित होकर आगे बढ़ने की प्रेरणा देगी। विद्यालय उसके आगामी राष्ट्रीय मुकाबलों के लिए हरसंभव सहयोग प्रदान करेगा।”

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

Haryana News: नेशनल हाईवे पर अज्ञात व्यक्ति का मिला शव, इलाके में फैली सनसनी, देखें वीडियो

पंचकूला: नेशनल हाईवे कालका-जीरकपुर मार्ग पर पुराने पंचकूला की...

राज्यपाल ने उज्जैन के महाकालेश्वर, काल भैरव और मंगलनाथ मंदिरों में की पूजा-अर्चना की

हिमाचल प्रदेश और देशवासियों की शांति, समृद्धि एवं खुशहाली...

ट्रैप में रिश्वत की रकम देने वालों को मिलेगी वापस

हरियाणा ने बनाया रिवॉल्विंग फंड चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने भ्रष्टाचार...

Haryana News: नेशनल हाईवे पर अज्ञात व्यक्ति का मिला शव, इलाके में फैली सनसनी, देखें वीडियो

पंचकूला: नेशनल हाईवे कालका-जीरकपुर मार्ग पर पुराने पंचकूला की लाइटों के पास सड़क किनारे एक अज्ञात व्यक्ति का शव...

राज्यपाल ने उज्जैन के महाकालेश्वर, काल भैरव और मंगलनाथ मंदिरों में की पूजा-अर्चना की

हिमाचल प्रदेश और देशवासियों की शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की प्रार्थना की शिमला: राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज उज्जैन स्थित...

मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय औद्योगिक गलियारा विकास और कार्यान्वयन ट्रस्ट के सर्वोच्च निगरानी प्राधिकरण की बैठक में भाग लिया

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय औद्योगिक गलियारा विकास और कार्यान्वयन ट्रस्ट...

राष्ट्रीय औद्योगिक कॉरिडोर विकास एवं कार्यान्वयन ट्रस्ट की शीर्ष मॉनिटरिंग अथॉरिटी की तृतीय बैठक में शामिल हुए मुख्यमंत्री

हरियाणा में चल रही नांगल चौधरी के इंटीग्रेटेड मल्टी मॉडल लॉजिस्टिक्स हब और हिसार इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर तथा अंबाला...