Himachal Govt

Himachal Govt
GurdaspurPunjab News: सड़क पर पलटियां खाकर बाइक से टकराई कार, 4 घायल,...

Punjab News: सड़क पर पलटियां खाकर बाइक से टकराई कार, 4 घायल, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

गुरदासपुरः पठानकोट अमृतसर नेशनल हाईवे पर गुरदासपुर के गांव मडोवाल के पास एक कार का टायर फटने से बड़ा हादसा हो गया। इस भीषण हादसे में 4 लोगों के घायल होने की खबर सामने आई है, जिनमें एक महिला भी शामिल है। घायलों में से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार कार चालक बशीर अहमद अपने साथी के साथ जम्मू से अमृतसर की ओर जा रहा था, जबकि मोटरसाइकिल सवार पति-पत्नी अपने गांव मडोवाल जा रहे थे, तभी अचानक कार का टायर फट गया और पलटती कार ने मोटरसाइकिल को अपनी चपेट में ले लिया।

इस घटना में कार सवार बशीर अहमद और उसका साथी और मोटरसाइकिल सवार पति-पत्नी अमरीक सिंह और रविंदर कौर निवासी मडोवाल कुल चार लोग घायल हो गए। जिनमें से कार चालक बशीर अहमद और मोटरसाइकिल चालक अमरीक सिंह की हालत गंभीर बताई जा रही है। दुर्घटना के कारण कार और मोटरसाइकिल सड़क के किनारे झाड़ियों में जा गिरे और बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए। सूचना मिलने पर तुरंत सड़क सुरक्षा बल की टीम ने मौके पर पहुंचकर घायलों को सरकारी अस्पताल गुरदासपुर पहुंचाया गया।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

Punjab News: युवक की हत्या का मामला, बेटे की मौत के सदमे में पिता ने भी तोड़ा दम, देखें वीडियो

एक आरोपी गिरफ्तार, परिवार ने इंसाफ की लगाई गुहार गुरदासपुरः...

Haryana News: अवैध हथियारों के साथ दो युवक गिरफ्तार

पंचकूलाः क्राइम ब्रांच-2 पंचकूला की टीम ने कार्रवाई करते...

Haryana News: नेशनल हाईवे पर अज्ञात व्यक्ति का मिला शव, इलाके में फैली सनसनी, देखें वीडियो

पंचकूला: नेशनल हाईवे कालका-जीरकपुर मार्ग पर पुराने पंचकूला की...

राज्यपाल ने उज्जैन के महाकालेश्वर, काल भैरव और मंगलनाथ मंदिरों में की पूजा-अर्चना की

हिमाचल प्रदेश और देशवासियों की शांति, समृद्धि एवं खुशहाली...

Punjab News: युवक की हत्या का मामला, बेटे की मौत के सदमे में पिता ने भी तोड़ा दम, देखें वीडियो

एक आरोपी गिरफ्तार, परिवार ने इंसाफ की लगाई गुहार गुरदासपुरः जिले के सोहियन गांव में रहने वाले तेजिंदर सिंह की...

Haryana News: अवैध हथियारों के साथ दो युवक गिरफ्तार

पंचकूलाः क्राइम ब्रांच-2 पंचकूला की टीम ने कार्रवाई करते हुए सेक्टर-15 बूथ मार्केट के पास से दो युवकों को...

Haryana News: नेशनल हाईवे पर अज्ञात व्यक्ति का मिला शव, इलाके में फैली सनसनी, देखें वीडियो

पंचकूला: नेशनल हाईवे कालका-जीरकपुर मार्ग पर पुराने पंचकूला की लाइटों के पास सड़क किनारे एक अज्ञात व्यक्ति का शव...

राज्यपाल ने उज्जैन के महाकालेश्वर, काल भैरव और मंगलनाथ मंदिरों में की पूजा-अर्चना की

हिमाचल प्रदेश और देशवासियों की शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की प्रार्थना की शिमला: राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज उज्जैन स्थित...