गुरदासपुरः जिले में 80वां आजादी दिवस बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया, जिसमें मुख्य मेहमान के तौर पर पहुंचे कैबिनेट मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने राष्ट्रीय झंडा फहराने की रसम अदा की। इस दौरान उन्होंने परेड का निरीक्षण किया। डीएसपी की अगुवाई में पंजाब पुलिस के जवानों, महिला पलटन, पंजाब होमगार्ड, NCC कैडेट्स( लड़के और लड़कियां), पंजाब पुलिस बैंड और भारतीय फौज के बैंड की तरफ से शानदार मार्च पास्ट किया गया।
वहीं स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर गुरदासपुर में कैबिनेट मंत्री पंजाब डॉ. बलजीत कौर ने अमर शहीद बाबा बंदा सिंह बहादुरा पार्क और आतंकवादियों के खिलाफ लड़ते हुए शहीद हुए शहीद जवानों की याद में बने स्मारक का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि शहीद हमारी कौम का सरमाया हैं। इन शहीदों के कारण ही हम आज आज़ादी का दिवस मना रहे हैं। उन्होंने कहा कि ट्रस्ट द्वारा शहीदों की यह यादगार पार्क बना कर बहुत ही बढ़िया प्रयास किया गया है। इस दौरान लोगों से भी शहीदों को हमेशा याद रखने की अपील की। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री द्वारा शहीद परिवारों को सम्मानित किया गया।
