यूपी के गोरखपुर से एक दुखद खबर सामने आई है। जहां, नागपंचमी की खुशी मातम में बदल गई। तालाब में नहाने गए तीन बच्चों की डूबने से मौत हो गई है। हादसे का पता लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया। बताया जा रहा है कि ये घटना गोरखपुर के बांसगांव थाना क्षेत्र की है। मिली जानकारी के अनुसार मारने वाले तीनों बच्चे 9 साल ,12 साल और 14 साल के बताए जा रहे हैं।
जांच में जुटी पुलिस टीम
घटना की सूचना पाकर मौके पर पुलिस टीम पहुंच गई। जिसके बाद तीनों बच्चों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
परिजनों ने बताया कि नाग पंचमी के मौके पर कई बच्चे तालाब में नहाने के लिए गए थे। इस दौरान तीन बच्चों डूब गए। मौके पर पहुंचकर तालाब में बच्चों की तालाश की गई। तालाब में डूबे बच्चों को निकाल तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
बच्चों की मौत की खबर सुनते ही उनके घरों में मातम फैल गया. परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल है। नाग पंचमी पर गांव में इस घटना से सन्नाटा पसर गया।

