Himachal Govt

Himachal Govt
Haryana Govtमुंबई में 23-24 अगस्त को होगा ‘Happening Haryana’ रोडशो : राव नरबीर...

मुंबई में 23-24 अगस्त को होगा ‘Happening Haryana’ रोडशो : राव नरबीर सिंह

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

विकसित भारत-2047 के निर्माण में हरियाणा की भूमिका को रेखांकित करेगी सरकार

चंडीगढ़: हरियाणा के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह ने कहा कि देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में देश-विदेश के निवेशकों को हरियाणा में निवेश के लिए आकर्षित करने के उद्देश्य से 23 और 24 अगस्त को ‘हैपनिंग हरियाणा’ रोडशो आयोजित किया जाएगा। रोडशो के माध्यम से निवेशकों को हरियाणा की औद्योगिक क्षमता, मजबूत आधारभूत ढांचे और निवेश के लिए उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की जानकारी दी जाएगी।

रोडशो का मुख्य उद्देश्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत-2047 के विजन में हरियाणा की भूमिका को प्रदर्शित करना तथा प्रदेश को औद्योगिक एवं निवेश के प्रमुख केंद्र के रूप में प्रस्तुत करना है। हरियाणा सरकार इस दिशा में व्यापक तैयारियां कर रही है और प्रदेश के भविष्य के विकास का खाका तैयार करने के लिए प्रमुख विभागों द्वारा हरियाणा विजन डॉक्यूमेंट-2030 तैयार किया गया है, जिसकी निरंतर निगरानी मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी स्वयं कर रहे हैं।

हरियाणा ने हाल ही में अपनी औद्योगिक नीति में महत्वपूर्ण संशोधन किए हैं और नई एमएसएमई नीति भी लागू की है। इन नीतियों के तहत वर्ष 2030 तक एमएसएमई क्षेत्र में 55 लाख करोड़ रुपये के निवेश और 5 लाख रोजगार के अवसर सृजित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। रोडशो में निवेशकों को इन नीतियों के तहत मिलने वाले प्रोत्साहनों और निवेश को आसान बनाने के लिए उठाए गए कदमों की जानकारी दी जाएगी।

नई औद्योगिक नीति और एमएसएमई नीति के तहत हरियाणा में निवेश के लिए समझौता ज्ञापन (एमओयू) करने वाले निवेशकों के प्रतिनिधियों के साथ 27 अगस्त को चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सीधा संवाद करेंगे। इस दौरान निवेशकों को प्रदेश में उपलब्ध कराई जा रही निवेश सुगम नीतियों, सुविधाओं और कार्यक्रमों के बारे में विस्तार से जानकारी दी जाएगी।

राव नरबीर सिंह ने कहा कि मुंबई रोडशो के दौरान निवेशकों को हरियाणा में विकसित की जा रही 10 नई औद्योगिक मॉडल टाउनशिप (आईएमटी) के बारे में भी अवगत कराया जाएगा। इसके अलावा, 135 किलोमीटर लंबे कुंडली-मानेसर एक्सप्रेसवे के दोनों ओर पंचग्राम विकास प्राधिकरण के माध्यम से विकसित किए जा रहे पांच नए शहरों की संभावनाओं को भी निवेशकों के सामने रखा जाएगा।

हरियाणा की मजबूत रेल, सड़क और हवाई कनेक्टिविटी, दिल्ली-एनसीआर से निकटता तथा तेजी से विकसित हो रहा औद्योगिक ढांचा प्रदेश को निवेश के लिए विशेष रूप से आकर्षक बनाता है। मुंबई में होने वाला रोडशो इन सभी खूबियों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय निवेशकों के समक्ष प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करने का महत्वपूर्ण मंच बनेगा।

हरियाणा सरकार का लक्ष्य केवल निवेश आकर्षित करना नहीं, बल्कि ऐसा औद्योगिक वातावरण तैयार करना है, जिससे निवेश, रोजगार और आर्थिक विकास को गति मिले तथा विकसित भारत के निर्माण में हरियाणा अग्रणी भूमिका निभा सके।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

Haryana News: नेशनल हाईवे पर अज्ञात व्यक्ति का मिला शव, इलाके में फैली सनसनी, देखें वीडियो

पंचकूला: नेशनल हाईवे कालका-जीरकपुर मार्ग पर पुराने पंचकूला की...

राज्यपाल ने उज्जैन के महाकालेश्वर, काल भैरव और मंगलनाथ मंदिरों में की पूजा-अर्चना की

हिमाचल प्रदेश और देशवासियों की शांति, समृद्धि एवं खुशहाली...

ट्रैप में रिश्वत की रकम देने वालों को मिलेगी वापस

हरियाणा ने बनाया रिवॉल्विंग फंड चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने भ्रष्टाचार...

Haryana News: नेशनल हाईवे पर अज्ञात व्यक्ति का मिला शव, इलाके में फैली सनसनी, देखें वीडियो

पंचकूला: नेशनल हाईवे कालका-जीरकपुर मार्ग पर पुराने पंचकूला की लाइटों के पास सड़क किनारे एक अज्ञात व्यक्ति का शव...

राज्यपाल ने उज्जैन के महाकालेश्वर, काल भैरव और मंगलनाथ मंदिरों में की पूजा-अर्चना की

हिमाचल प्रदेश और देशवासियों की शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की प्रार्थना की शिमला: राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज उज्जैन स्थित...

मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय औद्योगिक गलियारा विकास और कार्यान्वयन ट्रस्ट के सर्वोच्च निगरानी प्राधिकरण की बैठक में भाग लिया

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय औद्योगिक गलियारा विकास और कार्यान्वयन ट्रस्ट...

राष्ट्रीय औद्योगिक कॉरिडोर विकास एवं कार्यान्वयन ट्रस्ट की शीर्ष मॉनिटरिंग अथॉरिटी की तृतीय बैठक में शामिल हुए मुख्यमंत्री

हरियाणा में चल रही नांगल चौधरी के इंटीग्रेटेड मल्टी मॉडल लॉजिस्टिक्स हब और हिसार इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर तथा अंबाला...