Himachal Govt

Himachal Govt
Haryana Govtमीडिया विभाग में 'Behind The Slides' कार्यशाला में विद्यार्थियों ने सीखे प्रभावी...

मीडिया विभाग में ‘Behind The Slides’ कार्यशाला में विद्यार्थियों ने सीखे प्रभावी Presentation के गुण

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़: जे.सी.बोस विश्वविद्यालय वाईएमसीए फरीदाबाद के संचार एवं मीडिया प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा विद्यार्थियों के संचार कौशल और प्रस्तुतिकरण क्षमताओं को निखारने के लिए ‘बिहाइंड द स्लाइड्स’ विषय पर एक विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस सत्र में छात्रों को प्रेजेंटेशन के मूल सिद्धांतों, सही संरचना और श्रोताओं से जुड़ने की कला के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

शिक्षाविद एवं महिला उधमी डॉ.गुंजन गुंबर ने कार्यशाला के दौरान बताया कि एक प्रभावी प्रेजेंटेशन का अर्थ केवल बोलना नहीं, बल्कि श्रोताओं के साथ संवाद स्थापित करना है। इसमें संदेश, प्रस्तुतकर्ता और श्रोताओं का सही तालमेल बेहद महत्वपूर्ण होता है। सत्र में प्रेजेंटेशन की तीन-स्तरीय संरचना-शुरुआत में ध्यान आकर्षित करना, मुख्य भाग में संदेश का निर्माण करना और अंत में ऐसा प्रभाव छोड़ना जो याद रहे- पर विशेष बल दिया गया।

छात्रों को अपनी बात की शुरुआत में श्रोताओं को जोड़ने के गुर सिखाए गए, जैसे प्रश्नों से शुरुआत करना, कहानियां सुनाना, तथ्यों और विजुअल्स का प्रयोग करना। इसके अलावा, रटने के बजाय दिल से बोलने, समय प्रबंधन, वॉयस मॉड्यूलेशन, बॉडी लैंग्वेज और आई-कॉन्टेक्ट के महत्व पर भी प्रकाश डाला गया। घबराहट को दूर करने के लिए गहरी सांस लेने और संयम से शुरुआत करने के सुझाव दिए गए।

मीडिया विभागाध्यक्ष प्रो.पवन सिंह ने अपने वक्तव्य में कहा कि आज के डिजिटल और प्रतिस्पर्धी दौर में अपनी बात को प्रभावी ढंग से रखना ही सबसे बड़ा कौशल है। एक अच्छी प्रेजेंटेशन केवल जानकारी साझा नहीं करती, बल्कि श्रोताओं के मन पर छाप छोड़ती है। हमारे छात्रों को तकनीकी ज्ञान के साथ-साथ प्रेजेंटेशन और पब्लिक स्पीकिंग में भी निपुण होना होगा ताकि वे भविष्य में किसी भी मंच पर आत्मविश्वास से खड़े हो सकें। इस अवसर पर कोऑर्डिनेटर सहायक प्रोफेसर डॉ. सोनिया हुड्डा और डॉ.मौसम कुमार भी उपस्थित थे।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

ट्रैप में रिश्वत की रकम देने वालों को मिलेगी वापस

हरियाणा ने बनाया रिवॉल्विंग फंड चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने भ्रष्टाचार...

भगवंत मान सरकार के नेतृत्व में पंजाब को मिलेंगी 1,279 नई सरकारी बसें: हरपाल सिंह चीमा

20 वर्षों में सबसे बड़ा बेड़ा विस्तार चंडीगढ़: ग्रामीण...

श्रावण अष्टमी मेले की व्यवस्थाओं को लेकर उपायुक्त जतिन लाल ने की समीक्षा बैठक

ऊना,सुशील पंडित: उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने आज (सोमवार) माई...

राष्ट्रीय औद्योगिक कॉरिडोर विकास एवं कार्यान्वयन ट्रस्ट की शीर्ष मॉनिटरिंग अथॉरिटी की तृतीय बैठक में शामिल हुए मुख्यमंत्री

हरियाणा में चल रही नांगल चौधरी के इंटीग्रेटेड मल्टी मॉडल लॉजिस्टिक्स हब और हिसार इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर तथा अंबाला...

ट्रैप में रिश्वत की रकम देने वालों को मिलेगी वापस

हरियाणा ने बनाया रिवॉल्विंग फंड चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने भ्रष्टाचार के विरुद्ध कार्रवाई के दौरान शिकायतकर्ताओं द्वारा विजिलेंस ट्रैप के...

भगवंत मान सरकार के नेतृत्व में पंजाब को मिलेंगी 1,279 नई सरकारी बसें: हरपाल सिंह चीमा

20 वर्षों में सबसे बड़ा बेड़ा विस्तार चंडीगढ़: ग्रामीण क्षेत्रों में सार्वजनिक परिवहन की पहुंच को बेहतर और विस्तारित...

वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा परिवहन एवं जल आपूर्ति विभाग की कर्मचारी यूनियनों के साथ की बैठकें

चंडीगढ़: पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा, जो कर्मचारियों के मामलों और शिकायतों के समाधान के लिए गठित...