Himachal Govt

Himachal Govt
PatialaPunjab News: गुरुद्वारा साहिब में 2 पक्षों में हुई झड़प, चली गोलियां...

Punjab News: गुरुद्वारा साहिब में 2 पक्षों में हुई झड़प, चली गोलियां और तलवारें, 2 घायल

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

पटियालाः जिले के घनौर थाना क्षेत्र के गांव मंडौली स्थित गुरुद्वारा साहिब में 2 पक्षों में झड़प हो गई। मिली जानकारी के अनुसार गोलक की सेवा गिनने के दौरान 2 पक्षों में यह विवाद हुआ है। इस दौरान दोनों पक्षों में खूनी झड़प हो गई। जहां हमले में तलवारें चलने और गोलियां चलने की सूचना मिली। इस घटना में 2 लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए राजिंदरा अस्पताल में भर्ती करवाया गया। मिली जानकारी के अनुसार वारदात में गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान नायब सिंह और गांव निवासी कमलजीत सिंह घायल हुए है।

बताया जा रहा है कि सोमवार को संगरांद होने के कारण गुरुद्वारा साहिब में गोलक की सेवा गिनने का काम चल रहा था। इसी दौरान कमलजीत सिंह गुरुद्वारा साहिब के बाहर पहुंचा। बताया जा रहा है कि उसके हाथ में तलवार थी। गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान नायब सिंह ने उसे बाहर रोकने के साथ घर जाने के लिए कहा। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर कमलजीत सिंह ने नायब सिंह पर तलवार से दो वार कर दिए। हमले में नायब सिंह घायल हो गए। इसके बाद नायब सिंह ने कथित तौर पर अपने बचाव में गोली चला दी। गोली कमलजीत सिंह के पेट में लग गई। गोलियों की आवाज और झड़प के बाद गुरुद्वारा साहिब में मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई।

लोगों ने दोनों घायलों को संभाला और उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। दोनों का राजिंदरा अस्पताल में उपचार चल रहा है। बताया जा रहा है कि कमलजीत सिंह पिछले कुछ दिनों से मानसिक रूप से परेशान था और गांव में हाथ में कृपाण लेकर घूमता था। हालांकि पुलिस ने इस संबंध में अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। इसलिए इस दावे को फिलहाल परिजनों और स्थानीय लोगों की जानकारी के तौर पर ही देखा जा रहा है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर रही है और विवाद के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही घटना के संबंध में पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। मामले में आगे की कार्रवाई घायलों के बयान और जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर की जाएगी।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

Punjab News: Gun Point पर मिल्ट्री कैंप के बाहर कर्मी से लूट, देखें वीडियो

लुधियानाः ग्रैंड वॉक मॉल में मिल्ट्री कैंप के बाहर...

Jalandhar News: नहीं रूक रही वारदातें, कॉलेज के पास से बाइक लेकर चोर फरार, देखें CCTV

जालंधर, ENS: महानगर में चोरी की वारदातों का ग्राफ...

हरियाणा के औद्योगिक प्रतिष्ठानों में रोज होगा 5 मिनट का योग ब्रेक

चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने प्रदेश के प्रत्येक औद्योगिक प्रतिष्ठान...

Punjab News: Gun Point पर मिल्ट्री कैंप के बाहर कर्मी से लूट, देखें वीडियो

लुधियानाः ग्रैंड वॉक मॉल में मिल्ट्री कैंप के बाहर महिला कर्मचारी को 3 बाइक सवार बदमाशों ने पिस्टल दिखाकर...

राज्य सरकार AI-समेकित, आधुनिक पाठ्यक्रमों और कौशल के जरिए से उच्च शिक्षा को भविष्य के अनुरूप बनाएगीः शिक्षा मंत्री

रोजगार परक पाठ्यक्रमों, अनुसंधान, खेल और विद्यार्थियों के बेहतर सहयोग पर दिया बल शिमला: शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने हिमाचल...

Jalandhar News: नहीं रूक रही वारदातें, कॉलेज के पास से बाइक लेकर चोर फरार, देखें CCTV

जालंधर, ENS: महानगर में चोरी की वारदातों का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। वहीं ताजा मामला स्पोर्ट्स कॉलेज के...

बारिश का कहर, पुल गिरने से टूटा संपर्क, धंसा रेलवे ट्रैक, कई ट्रेनें प्रभावित, देखें वीडियो

मयूरभंजः ओडिशा के मयूरभंज में भारी बारिश के बीच सुलियापदा ब्लॉक में पुल गिरने से 15 पंचायतों का संपर्क...