Himachal Govt

Himachal Govt
LudhianaPunjab News: विवाह वाले घर में मातमः सड़क हादसे में भाई की...

Punjab News: विवाह वाले घर में मातमः सड़क हादसे में भाई की मौत, 22 को बहन की शादी

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियानाः लुधियाना में सड़क हादसे में दो बहनों के इकलौते भाई की मौत हो जाने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार युवराज अपने दोस्त गुरमनप्रीत सिंह के साथ पड़ोस में रहने वाली बच्ची को बाइक पर लेने जा रहा था। इसी दौरान एक ट्रैक्टर ने तेजी से अपने ट्रैक्टर मोड़ दिया, जिससे पीछे आ रहा युवराद सीधा ट्रैक्टर में बज गया, जिससे वह गंभीर घायल हो गया।

घायल को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में मातम पसरा है। मृतक की एक बहन की शादी 22 अगस्त को होनी थी।

भमा कलां निवासी मनजीत सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि भतीजा गुरमनप्रीत सिंह और करीब 14 वर्षीय युवराज सिंह दोनों बाइक पर जा रहे थे। इसी दौरान एक अज्ञात ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक ने कथित तौर पर बिना कोई इशारा किए लापरवाही से ट्रैक्टर मोड़ दिया।

अचानक ट्रैक्टर मोड़ने के कारण पीछे से आ रही मोटरसाइकिल ट्रैक्टर के पीछे लगे टायर की चपेट में आ गई। टक्कर लगते ही बाइक सवार दोनों युवक सड़क पर गिर गए और ट्रैक्टर की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद युवराज और गुरमनप्रीत को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। युवराज के सिर पर गंभीर चोट लगी थी। इसके कुछ देर बाद ही उसकी मौत हो गई।

युवराज दो बहनों का इकलौता भाई था और 10वीं कक्षा में पढ़ता था। परिवार ने उसकी एक बहन की शादी 22 अगस्त को तय की हुई थी। शादी की तैयारियों के बीच युवराज की मौत की खबर से परिवार में मातम छा गया। जिस घर में शादी की खुशियां मनाई जानी थीं, वहां अब परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। शिकायत के आधार पर थाना कुंमकलां पुलिस ने अज्ञात ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

सफाई कर्मचारी पर चाकू से किए ताबड़तोड़ वार; मौत, देखें CCTV

नई दिल्लीः कल्याणपुरी इलाके में दिल्ली नगर निगम के...

Manimahesh Yatra में पहली बार मिलेगी मोबाइल कनेक्टिविटी, गौरीकुंड तक चलेंगे फोन

भरमौरः मणिमहेश यात्रा पर आने वाले श्रद्धालु इस बार...

किसानों के दिल्ली कूच को लेकर अलर्ट, खनौरी बॉर्डर पर पुलिस की कंक्रीट बैरिकेडिंग, देखें वीडियो

जींदः संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा हरियाणा के दातासिंहवाला गांव से...

आखिर कैसे शुरु हुआ था Operation Sindoor? अजीत डोभाल ने किया अहम खुलासा

नई दिल्ली: राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहाकर अजीत डोभाल ने हाल...

International Airport पर हथियार चेकिंग के दौरान चली गोली; दो घायल, देखें वीडियो

वाराणसीः उत्तर प्रदेश के वाराणसी स्थित लाल बहादुर शास्त्री...

सफाई कर्मचारी पर चाकू से किए ताबड़तोड़ वार; मौत, देखें CCTV

नई दिल्लीः कल्याणपुरी इलाके में दिल्ली नगर निगम के एक सफाई कर्मी की ड्यूटी के दौरान चाकू मारकर हत्या...

Manimahesh Yatra में पहली बार मिलेगी मोबाइल कनेक्टिविटी, गौरीकुंड तक चलेंगे फोन

भरमौरः मणिमहेश यात्रा पर आने वाले श्रद्धालु इस बार पहली बार मोबाइल फोन का इस्तेमाल कर सकेंगे। बीएसएनएल ने...

किसानों के दिल्ली कूच को लेकर अलर्ट, खनौरी बॉर्डर पर पुलिस की कंक्रीट बैरिकेडिंग, देखें वीडियो

जींदः संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा हरियाणा के दातासिंहवाला गांव से दिल्ली के जंतर-मंतर तक किसान बचाओ पदयात्रा शुरू की जाएगी।...

आखिर कैसे शुरु हुआ था Operation Sindoor? अजीत डोभाल ने किया अहम खुलासा

नई दिल्ली: राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहाकर अजीत डोभाल ने हाल ही में ऑपरेशन सिंदूर से जुड़े अहम खुलासे किए हैं।...