Himachal Govt

Himachal Govt
Haryanaसवारियों से भरी बस और ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर में एक की...

सवारियों से भरी बस और ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर में एक की मौत, कई घायल

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

कुरुक्षेत्रः जिले के पिहोवा में हिसार-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे-152 पर टीकरी गांव के पास बस और ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि इस हादसे में दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे में ट्रैक्टर चला रहे 22 साल के अजय निवासी शेख चेहली मकबरा, कुरुक्षेत्र को गंभीर चोटें आईं, जबकि हेल्पर के तौर पर काम कर रहे अनुज (20) की मौत हो गई। हादसे में बस में सवार करीब 8 से 10 यात्रियों को भी चोटें आई हैं। सभी घायलों को अलग-अलग अस्पतालों में ले जाया गया। मिली जानकारी के अनुसार अंबाला से आ रही प्राइवेट बस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को टक्कर मार दी।

हादसे में बस बेकाबू होकर सड़क से नीचे खेत में उतर गई। बताया जा रहा है कि अजय और अनुज कैथल के क्योड़क गांव से ट्रैक्टर-ट्रॉली में ईंटें भरकर तलहेड़ी की ओर जा रहे थे। दोनों नेशनल हाईवे-152 से होते हुए टीकरी गांव के पास पहुंचे थे। यहां से उन्हें सुरमी की तरफ जाना था। अजय ने जैसे ही हाईवे से ट्रैक्टर को मोड़कर सुरमी की ओर ले जाने की कोशिश की, उसी दौरान अंबाला की तरफ से आ रही पिहोवा-अंबाला रूट की प्राइवेट बस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली के बीच में टक्कर मार दी। हादसे में बस ड्राइवर सहित करीब 15 से 20 यात्रियों समेत ट्रैक्टर-ट्राली के चालक को चोटें आई हैं। हादसे में दर्जनों लोग घायल बताए जा रहे हैं, जबकि एक घायल की हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं आसपास के लोगों ने घायलों को बस और ट्रैक्टर-ट्रॉली से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाने में मदद की।

हादसे के बाद अजय बेसुध हो गया। हादसे में जान गंवाने वाला अनुज मूल रूप से बिहार के नालंदा जिले का रहने वाला था। अभी अनुज कैथल के क्योड़क गांव में परिवार के साथ रह रहा था। अनुज ईंट-भट्ठे पर काम करता था, लेकिन फिलहाल काम बंद होने के कारण वह अजय के साथ ट्रैक्टर पर हेल्पर का काम कर रहा था। करीब दो महीने पहले ही अनुज की शादी हुई थी। हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने मृतक अनुज के शव को कब्जे में लेकर परिवार को सूचना दी है। शव का पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा। पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है। अनुज के परिवार को सूचना देकर बुलाया गया, जबकि अजय का LNJP अस्पताल में इलाज चल रहा है।

 

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

Punjab News: आर्मी के जवान पर लगा पत्नी की हत्या का आरोप, देखें वीडियो

होशियारपुरः जिले के मुकेरियां विधानसभा क्षेत्र के हाजीपुर कस्बे...

राज्यपाल ने लोक भवन में ‘एट होम’ का आयोजन किया

शिमला: राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज स्वतंत्रता दिवस के...

सीआईएसएफ ने हर्षोल्लास के साथ मनाया स्वतंत्रता दिवस समारोह

चंडीगढ़: सीआईएसएफ की पीएंडएचसीएस यूनिट, चंडीगढ़ में आज 80वां...

अब तक 4 लाख बुजुर्ग मुफ्त तीर्थ यात्रा कर चुके हैं – मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

फिरोजपुर: फिरोजपुर कैंट बोर्ड स्टेडियम में 80वें आज़ादी दिवस...

Punjab News: आर्मी के जवान पर लगा पत्नी की हत्या का आरोप, देखें वीडियो

होशियारपुरः जिले के मुकेरियां विधानसभा क्षेत्र के हाजीपुर कस्बे के नजदीक गांव सुनेहड़ा में एक सनसनीखेज मामला सामने आया...

राज्यपाल ने लोक भवन में ‘एट होम’ का आयोजन किया

शिमला: राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लोक भवन में ‘एट होम’ का आयोजन किया।...

सीआईएसएफ ने हर्षोल्लास के साथ मनाया स्वतंत्रता दिवस समारोह

चंडीगढ़: सीआईएसएफ की पीएंडएचसीएस यूनिट, चंडीगढ़ में आज 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह बड़े उत्साह, उमंग और देशभक्ति की भावना...

अब तक 4 लाख बुजुर्ग मुफ्त तीर्थ यात्रा कर चुके हैं – मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

फिरोजपुर: फिरोजपुर कैंट बोर्ड स्टेडियम में 80वें आज़ादी दिवस के राज्य स्तरीय समारोह के दौरान राष्ट्रीय ध्वज फहराने के...