.
Unaऊना जिले में इस वर्ष लगाए जाएंगे करीब 2 लाख पौधे :...

ऊना जिले में इस वर्ष लगाए जाएंगे करीब 2 लाख पौधे : मुकेश अग्निहोत्री

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

77वें जिला स्तरीय वन महोत्सव का कुठार बीत में शुभारंभ, उपमुख्यमंत्री ने लगाया रुद्राक्ष का पौधा

ऊना,सुशील पंडित: उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण को जनभागीदारी से आगे बढ़ाते हुए जिला ऊना में वर्ष 2026-27 के दौरान करीब 2 लाख पौधे रोपे जाएंगे। उन्होंने कहा कि पौधारोपण के साथ लगाए गए पौधों की पेड़ बनने तक देखभाल सुनिश्चित करना भी हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है।

उपमुख्यमंत्री शुक्रवार को हरोली विधानसभा क्षेत्र के कुठार बीत में 77वें जिला स्तरीय वन महोत्सव के शुभारंभ अवसर पर संबोधित कर रहे थे। उन्होंने रुद्राक्ष का पौधा रोपित कर जिला में पौधारोपण अभियान की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि पेड़ लगाना सबसे बड़ा पुण्य का कार्य है। पौधे पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ आने वाली पीढ़ियों के बेहतर और सुरक्षित भविष्य की नींव तैयार करते हैं।

मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि जिला ऊना में वन विभाग द्वारा वर्ष 2026-27 के दौरान 103 हेक्टेयर नए क्षेत्र में पौधारोपण करने का लक्ष्य रखा गया है। विभिन्न योजनाओं के तहत जिला में करीब 2 लाख पौधे रोपे जाएंगे। इनमें नए पौधारोपण के तहत लगभग 12 हजार, राजीव गांधी वन संवर्धन योजना के तहत करीब 17 हजार, पुराने पौधारोपण क्षेत्रों के रखरखाव के तहत लगभग 16 हजार, ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत करीब 60 हजार तथा बल्क ड्रग पार्क के लिए प्रतिपूरक वनीकरण के तहत 72 हेक्टेयर क्षेत्र में लगभग 80 हजार पौधे शामिल हैं।

कुठार बीत में हरित आवरण बढ़ाने के लिए 10 करोड़ रुपये

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि कुठार बीत के संपूर्ण क्षेत्र में हरित आवरण को और बढ़ाने तथा वन संरक्षण एवं वन संवर्धन के विभिन्न कार्यों को गति देने के लिए बल्क ड्रग पार्क परियोजना के अंतर्गत 10 करोड़ रुपये वन विभाग को उपलब्ध करवाए गए हैं। उन्होंने कहा कि हरोली विधानसभा क्षेत्र में बल्क ड्रग पार्क का निर्माण कार्य प्रगति पर है। इसकी एवज में 198.5 हेक्टेयर भूमि पर प्रतिपूरक वनीकरण के तहत कुल 2,18,350 पौधे लगाए जाएंगे, जिनमें से 72 हेक्टेयर वन भूमि पर वर्ष 2026-27 के दौरान पौधारोपण किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त कुठार बीत क्षेत्र में 126.5 हेक्टेयर भूमि पर ग्रीन बेल्ट विकसित करने का कार्य भी उद्योग विभाग के सहयोग से प्रगति पर है। उन्होंने कहा कि 10 करोड़ रुपये की राशि से पूरे क्षेत्र में हरित आवरण बढ़ाने के साथ-साथ वन संरक्षण एवं संवर्धन से जुड़े विभिन्न कार्य किए जाएंगे।

तालाब का होगा जीर्णोद्धार, वॉकिंग ट्रेल्स के साथ विकसित होगा पार्क

मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि कुठार बीत के तालाब का जीर्णोद्धार किया जाएगा। तालाब के आसपास के क्षेत्र को सुंदर पार्क के रूप में विकसित करने के साथ-साथ वॉकिंग ट्रेल्स भी बनाई जाएंगी, ताकि यह स्थान स्थानीय लोगों के लिए पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ सैर और मनोरंजन का बेहतर स्थल बन सके।

उन्होंने कहा कि भूजल स्तर को बनाए रखने के लिए जमीन के अंदर पानी पहुंचाना जरूरी है। कुछ लोग तालाबों के निर्माण पर नुक्ताचीनी करते हैं, लेकिन बीत क्षेत्र में बनाए गए तालाब आज राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना चुके हैं। उन्होंने कहा कि सरकार क्षेत्र में पेयजल और सिंचाई से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए गंभीरता से कार्य कर रही है और बीत क्षेत्र में पानी की समस्याओं को दूर करने के लिए आवश्यक योजनाओं को आगे बढ़ाया जा रहा है।

वन महोत्सव स्थल पर उपमुख्यमंत्री के आह्वान पर अधिकारियों और स्थानीय लोगों ने भी अमरूद, आंवला, कचनार, हरड़ और बेहड़ा सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपित किए। इस अवसर पर उपस्थित लोगों को पौधे वितरित भी किए गए, ताकि वे अपने घरों और आसपास के क्षेत्रों में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण में योगदान दे सकें।

महिलाओं और युवाओं की भागीदारी से बढ़ेगा वन संरक्षण

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि राजीव गांधी वन संवर्धन योजना के तहत जिला ऊना में 21 हेक्टेयर क्षेत्र में पौधारोपण किया जा रहा है, जबकि हरोली विधानसभा क्षेत्र के भदसाली में 2 हेक्टेयर क्षेत्र में पौधे लगाए जा रहे हैं। इस योजना में महिला मंडलों, युवक मंडलों और स्वयं सहायता समूहों की भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है। पौधों के 50 प्रतिशत से अधिक जीवित रहने पर संबंधित मंडलों एवं समूहों को एक लाख रुपये तक प्रोत्साहन राशि देने का प्रावधान है।

उन्होंने कहा कि योजना का उद्देश्य महिलाओं और युवाओं को पर्यावरण संरक्षण से जोड़ने के साथ-साथ उनके लिए रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाना भी है। मुकेश अग्निहोत्री ने लोगों से हर साल कम से कम एक पौधा लगाने और उसे पेड़ बनने तक उसकी देखभाल करने का संकल्प लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जिन लोगों के पास खाली भूमि उपलब्ध है, वन विभाग उनकी भूमि पर पौधे लगाने में सहयोग करेगा। उन्होंने कहा कि लगाए गए पौधों की देखभाल करना भी उतना ही जरूरी है, जितना पौधा लगाना।

वन सम्पदा के संरक्षण को प्रतिबद्ध

उन्होंने ने कहा कि वन अपराधों पर लगाम लगाने के लिए प्रदेश सरकार जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है। वन संपदा को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने लोगों से वन संरक्षण के इस अभियान में सरकार और वन विभाग का सहयोग करने का आह्वान किया। इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष संदीप अग्निहोत्री ने अपने संबोधन में हरोली में पर्यावरण हितैषी विकास के लिए उपमुख्यमंत्री का आभार जताया। साथ ही उन्होंने हर व्यक्ति से कम से कम एक पौधा लगाने का संकल्प लेने का आह्वान भी किया। इससे पहले डीएफओ विकल्प यादव ने उपमुख्यमंत्री का स्वागत किया तथा वन विभाग की विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी।

इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव रणजीत सिंह राणा, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष संदीप अग्निहोत्री, जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुमन ठाकुर, ब्लॉक महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुखविंदर कौर, जिला परिषद सदस्य केवल सिंह औजला, पंचायत समिति सदस्य नीलम कुमारी, कांग्रेस नेता प्रमोद कुमार, दिनेश शर्मा, योगराज योगा, कुठार बीत की प्रधान कांता देवी, जखेवाल के प्रधान रामपाल,पूबोवाल के प्रधान सुमन, माजरा की प्रधान सीमा देवी, अतिरिक्त उपायुक्त इशांत जसवाल, एसडीएम हरोली विशाल शर्मा, डीएसपी मोहन रावत सहित वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, विभिन्न विभागों के अधिकारी, ग्राम पंचायत, महिला मंडल, युवक मंडल, स्वयं सहायता समूहों के प्रतिनिधि तथा स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

Jalandhar News: महिला कांग्रेस ने निकाली तिरंगा यात्रा, वीर जवानों को किया सलाम, देखें वीडियो

जालंधरः स्वतंत्रता दिवस की पूर्वसंध्या पर महानगर के श्री...

SIR 2026: मतदाता सूची के सत्यापन के लिए 19.35 लाख नोटिस जारी

मतदाता निर्धारित प्रक्रिया के तहत 30 अगस्त से पहले...

‘द पंजाब प्रोटेक्शन ऑफ ट्रीज बिल, 2026’ पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए जरुरी : लाल चंद कटारूचक्क

चंडीगढ़:वन एवं वन्यजीव संरक्षण मंत्री लाल चंद कटारूचक्क ने...

गृह मंत्रालय ने पंजाब पुलिस के अधिकारियों/कर्मचारियों के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक (पी एस एम) और पुलिस पदक (एम एस एम) की घोषणा की

चंडीगढ़: पंजाब पुलिस की उत्कृष्ट सेवाओं को मान्यता देते हुए भारत सरकार के गृह मंत्रालय ने 80वें स्वतंत्रता दिवस...

Jalandhar News: महिला कांग्रेस ने निकाली तिरंगा यात्रा, वीर जवानों को किया सलाम, देखें वीडियो

जालंधरः स्वतंत्रता दिवस की पूर्वसंध्या पर महानगर के श्री राम चौक से महिला कांग्रेस की ओर से तिरंगा यात्रा...

SIR 2026: मतदाता सूची के सत्यापन के लिए 19.35 लाख नोटिस जारी

मतदाता निर्धारित प्रक्रिया के तहत 30 अगस्त से पहले रखें अपना पक्ष चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ए. श्रीनिवास...

राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने स्वतंत्रता दिवस के साथ हरियाली तीज पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

चंडीगढ़: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने 80वें स्वतंत्रता दिवस और हरियाली तीज के पावन अवसर पर...