.
Unaबारबेक्यू में हॉस्पिटैलिटी स्टाफ के भरे जाएँगे 100 पद, साक्षात्कार 18 को...

बारबेक्यू में हॉस्पिटैलिटी स्टाफ के भरे जाएँगे 100 पद, साक्षात्कार 18 को रोजगार कार्याल ऊना में

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

ऊना,सुशील पंडित: बेरोजगार युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से बारबेक्यू नेशनल हॉस्पिटैलिटी लिमिटेड की ओर से कैंपस इंटरव्यू का आयोजन किया जा रहा है। कंपनी में हॉस्पिटैलिटी स्टाफ के 100 पद भरे जाएँगे। जिला रोजगार अधिकारी अक्षय शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि यह कैंपस इंटरव्यू 18 अगस्त को प्रातः 10:30 बजे जिला रोजगार कार्यालय, ऊना में आयोजित होगा। सभी योग्य एवं इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित समय पर उपस्थित होकर साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं।

उन्होंने बताया कि इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता 10वीं, 12वीं अथवा होटल मैनेजमेंट में डिप्लोमा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। साथ ही 18 से 30 वर्ष के मध्य आयु और वेतन प्रतिमाह 19,600 रुपये निर्धारित किया है। इसके अलावा निःशुल्क भोजन, आवास, यात्रा सुविधा, प्रोत्साहन राशि, पीएफ, ईएसआई आदि सुविधाएं भी देय होंगी। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि चयनित अभ्यर्थियों को कंपनी द्वारा कार्य के साथ-साथ 12 माह का डिप्लोमा प्रशिक्षण कार्यक्रम भी करवाया जाएगा। प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूर्ण करने पर मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा।

इससे युवाओं को रोजगार के साथ-साथ अतिरिक्त शैक्षणिक योग्यता प्राप्त करने का अवसर भी मिलेगा। उन्होंने कहा कि इच्छुक अभ्यर्थी अपने शैक्षणिक प्रमाण पत्र, जन्म तिथि प्रमाण पत्र, रोजगार कार्यालय का पंजीकरण कार्ड, हिमाचली बोनाफाइड प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, दो पासपोर्ट आकार के फोटो, बायोडाटा, अनुभव पत्रों सहित साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं।

अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी 88106-37785 दूरभाष नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। इसके साथ ही साक्षात्कार में आने-जाने का यात्रा भत्ता देय नहीं होगा।

 

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

Punjab News: सुखबीर सिंह बादल पर हुए हमले को लेकर नेताओं ने CBI जांच की मांग की, देखें वीडियो

लुधियाना: महाराष्ट्र के नांदेड़ स्थित श्री हजूर साहिब में...

प्रदेश में लगाए गए 15,17,985 पौधे – न्यायमूर्ति दीपक सिबल

न्यायमूर्ति दीपक सिबल, न्यायाधीश, पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय...

हरियाणा में किफायती दवाओं को मिलेगा बड़ा बढ़ावा, 15 अगस्त से शुरु होगी पांच अमृत फार्मेसियां

गुणवत्तापूर्ण दवाएं, इम्प्लांट और सर्जिकल कंज्यूमेबल्स एमआरपी से 50...

Himachal News: मुख्यमंत्री ने हमीरपुर के लिए 35 इलेक्ट्रिक बसों को रवाना किया

विभिन्न सिंचाई और अन्य परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास...

FPO सदस्यों को मिला उद्यमिता और बाजार प्रबंधन का व्यावहारिक प्रशिक्षण

तीन दिवसीय कार्यक्रम में बिजनेस प्लान, डिजिटल मार्केटिंग, ब्रांडिंग...

Punjab News: सुखबीर सिंह बादल पर हुए हमले को लेकर नेताओं ने CBI जांच की मांग की, देखें वीडियो

लुधियाना: महाराष्ट्र के नांदेड़ स्थित श्री हजूर साहिब में शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष एस. सुखबीर सिंह बादल जी...

प्रदेश में लगाए गए 15,17,985 पौधे – न्यायमूर्ति दीपक सिबल

न्यायमूर्ति दीपक सिबल, न्यायाधीश, पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय एवं कार्यकारी अध्यक्ष, हालसा ने किया था वृक्षारोपण अभियान शुरु चंडीगढ़:...

हरियाणा में किफायती दवाओं को मिलेगा बड़ा बढ़ावा, 15 अगस्त से शुरु होगी पांच अमृत फार्मेसियां

गुणवत्तापूर्ण दवाएं, इम्प्लांट और सर्जिकल कंज्यूमेबल्स एमआरपी से 50 प्रतिशत तक कम कीमत पर उपलब्ध चंडीगढ़: स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक...

Himachal News: मुख्यमंत्री ने हमीरपुर के लिए 35 इलेक्ट्रिक बसों को रवाना किया

विभिन्न सिंचाई और अन्य परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास किए शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने हमीरपुर जिला के...