फतेहगढ़ साहिब: सीएम भगवंत मान और डीजीपी के द्वारा पिछले 1 मार्च 2025 से साल से युद्ध नशा विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में अब एक और नशा तस्कर के द्वारा बनाई गई इमारत को गिराया गया है। इस बारे में जानकारी देते हुए जिला फतेहगढ़ के पुलिस प्रशासन की ओर से बताया गया कि में भी पिछले 1 साल में 4,000 से ज्यादा नशा तस्कर पकड़े जा चुके हैं।
इसके अलावा 2,000 लोगों का नशा से मुक्त करवाने के लिए इलाज भी करवाया गया। इसके अलावा करीब 15 के ऊपर सिविल प्रशासन की मदद से नजायज संपत्तियों को हटाया गया है जो कि नशे से बनाई गई थी। इसी कड़ी में सुरजीत नगर में गौरव नाम के नशा तस्कर ने इमारत बनाई गई थी। गौरव पर करीबन 5 पर्चे पहले से दर्ज हैं। पिछला पर्चा इस साल दर्ज हुआ था। उस पर नशा बेचने, चोरी करने और लूट करने से जुड़े मामले दर्ज हैं। अभी वह अपने घर पर नहीं है और घर से भाग गया है।
ऐसे में पुलिस का यह कहना है कि नशे से जुड़ी हमारी कार्रवाई सिविल प्रशासन के सहयोग से चलाई जा रही है। उन्होंने लोगों से भी अपील की है कि यदि आपको भी नशे से जुड़ी कोई जानकारी मिलती है तो हमें तुरंत संपर्क करें।