चंडीगढ़ः पंजाबी सिख युवक ने रोते हुए एक वीडियो जारी किया है। जिसमें वह मेक्सिको में फंसे होने की बात बताते लोगों से वहां न आने की अपील कर रहा है। वीडियो में युवक रो रहा है और लोगों से अपील करता है कि डंकी रूट से विदेश न आए। हाथ जोड़कर वह अपने साथ हुई मारपीट की जानकारी देता है।
पंजाबी युवक का रोते हुए वीडियो वायरलः अपील- डंकी रूट से न आए कोई, बहुत पि टा ई करते#PunjabiYouth #DunkiRoute #ViralVideo #PunjabNews #ViralNews pic.twitter.com/nY1z6kD37a
— Encounter News (@encounternews2) August 14, 2026
वीडियो में युवक कमरे के अंदर बिस्तर पर लेटा हुआ दिखाई दे रहा है। युवक ने बताया कि वह डंकी रूट के जरिए मेक्सिको पहुंचा था। वहां से निकलने और भागने की कोशिश की, लेकिन उसके साथ मारपीट की गई। युवक का कहना है कि मारपीट के कारण वह ठीक से चल भी नहीं पा रहा है।
वीडियो में युवक काफी परेशान और डरा हुआ नजर आ रहा है। वह रोते हुए लोगों से अपील करता है कि वे मेक्सिको जाने की कोशिश न करें। साथ ही उसने लोगों से कहा कि वे किसी एजेंट के झांसे में न आएं और डंकी रूट के जरिए विदेश जाने से बचें।