कपूरथलाः ऐतिहासिक माता श्री भद्रकाली मंदिर के बाहर इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। मंदिर के गेट पर बच्चों के साथ बैठी असहाय महिला से एक व्यक्ति ने चप्पलों और लातों से मारपीट की। घटना का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने वीडियो के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
भद्रकाली मंदिर के बाहर महिला को च प्प ल से पी टा, देखें Viral Video#ViralVideo #ViralNews #BhadrakaliTemple #WomenFight pic.twitter.com/1x67lLoxE5
— Encounter News (@encounternews2) August 14, 2026
बताया जा रहा है कि मंदिर के बाहर महिला के साथ कुछ बच्चे मौजूद थे। बच्चे खेलते-खेलते पास खड़ी मोटरसाइकिल को हाथ लगा बैठे। इसी बात को लेकर मोटरसाइकिल मालिक भड़क गया। आरोप है कि उसने बिना कुछ सोचे महिला के साथ मारपीट शुरू कर दी। वीडियो में आरोपित महिला को चप्पलों से पीटता दिखाई दे रहा है। बताया जा रहा है कि आरोपी की पत्नी ने बहुत समझाने की कोशिश की लेकिन आरोपी नहीं माना। पुलिस ने आरोपी की तलाश के लिए छापेमारी शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि आरोपी घर से फरार है।
