ऊना,सुशील पंडित: जिला पुलिस ऊना ने अवैध खनन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत 12 अगस्त 2026 को कार्रवाई करते हुए चार वाहनों के चालान किए। पुलिस ने बताया कि अवैध खनन अधिनियम के अंतर्गत की गई इस कार्रवाई में सभी मामलों का मौके पर ही निपटारा किया गया तथा जुर्माने के रूप में कुल 20,500 रुपये वसूल किए गए।
जिला पुलिस ने स्पष्ट किया कि अवैध खनन गतिविधियों पर निगरानी लगातार जारी रहेगी और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों ने लोगों से भी ऐसी गतिविधियों की सूचना पुलिस को देने की अपील की है।