Advertisement Girl in a jacket
KapurthalaPunjab News: माता भद्रकाली मंदिर के बाहर व्यक्ति ने महिला को चप्पलों...

Punjab News: माता भद्रकाली मंदिर के बाहर व्यक्ति ने महिला को चप्पलों से पीटा, केस दर्ज, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

कपूरथला: शहर के मशहूर माता भद्रकाली मंदिर के बाहर महिला से व्यक्ति द्वारा मारपीट की गई। महिला पर हमला करने वाले व्यक्ति की पहचान विकास शर्मा पुत्र पवन कुमार निवासी शेखपुर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोषी मंदिर के ठीक सामने एक दुकान चलाता है। महिला के साथ आए बच्चों द्वारा उसकी मोटरसाइकिल के साथ छेड़छाड़ करने के आरोप के बाद वह गुस्से में आ गया और उसने महिला के साथ मारपीट की। कहा यह भी जा रहा है कि घटना से पहले महिला और मंदिर के सामने स्थित एक दुकानदार की पत्नी के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। बाद में जब दुकानदार अपनी दुकान पर पहुंचा तो उसने अपनी पत्नी से घटना के बारे में पूछा और फिर महिला को पीटना शुरू कर दिया।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Encounter News (@encounter.news)

घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि व्यक्ति द्वारा चप्पलों से महिला की पिटाई की गई। हैरानी की बात यह हैकि वहां पर मौजू व्यक्ति और महिला ने कोई बीच-बचाव नहीं किया। जिसके बाद एक अन्य महिला आती है और बीच-बचाव करती है। इस दौरान मंदिर से अन्य व्यक्ति के आने पर काफी हंगामा शुरू हो जाता है, लेकिन कुछ देर बाद उक्त व्यक्ति चप्पलों के बाद टांग से महिला पर हमला करता है।

इस सीसीटीवी के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद इलाके के लोगों में भारी रोष पाया जा रहा है। महिला आयोग के दखल के बाद पुलिस वायरल वीडियो में संज्ञान लिया है। महिला आयोग के दखल और पुलिस द्वारा स्वतः संज्ञान (suo motu) लेते हुए कार्रवाई करने के बाद, सिटी पुलिस स्टेशन में आरोपी के खिलाफ़ कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

मामले की जानकारी देते हुए डीएसपी शीतल सिंह ने बताया कि मामले की उक्त दोषी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है और उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। उन्होंने कहा कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वायरल वीडियो में एक व्यक्ति एक महिला के चेहरे पर बार-बार चप्पलों से वार करता दिख रहा है। यह घटना माता भद्रकाली मंदिर के बाहर हुई बताई जा रही है, जहां पीड़ित महिला भीख मांगने आती थी। वीडियो सामने आने के बाद यह मामला चर्चा का विषय बन गया है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Girl in a jacket

Related Articles

Hot this week

Punjab News: बुटीक की दुकान में लगी आग, लाखों का सामान जलकर राख, देखें वीडियो

गुरदासपुरः जिले के कहनुवान कस्बे के पुराने बाज़ार में...

बसाल में ठेकेदार पर जातिसूचक शब्द कहने और मारपीट का आरोप, SC/ST एक्ट के तहत मामला दर्ज

ऊना,सुशील पंडित: पुलिस थाना सदर ऊना के अंतर्गत बसाल क्षेत्र...

नंगड़ा में रास्ता रोककर युवक से मारपीट, तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज

ऊना,सुशील पंडित: पुलिस थाना मैहतपुर के तहत नंगड़ा क्षेत्र में...

Punjab News: बुटीक की दुकान में लगी आग, लाखों का सामान जलकर राख, देखें वीडियो

गुरदासपुरः जिले के कहनुवान कस्बे के पुराने बाज़ार में सिवाला मंदिर चौक के पास हड़कंप मच गया, जब एक...

बसाल में ठेकेदार पर जातिसूचक शब्द कहने और मारपीट का आरोप, SC/ST एक्ट के तहत मामला दर्ज

ऊना,सुशील पंडित: पुलिस थाना सदर ऊना के अंतर्गत बसाल क्षेत्र में एक व्यक्ति के साथ कथित जातिसूचक टिप्पणी और मारपीट...

नंगड़ा में रास्ता रोककर युवक से मारपीट, तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज

ऊना,सुशील पंडित: पुलिस थाना मैहतपुर के तहत नंगड़ा क्षेत्र में रास्ता रोककर मारपीट करने का मामला दर्ज किया गया है।...

चुकाहन में राजस्व अधिकारियों द्वारा लगाए गए टूरों को उखाड़ने पर विवाद, दंपती से मारपीट का मामला दर्ज

ऊना,सुशील पंडित: पुलिस थाना बंगाणा के अंतर्गत गांव चुकाहन में जमीन संबंधी विवाद को लेकर मारपीट का मामला सामने...