.
PhagwaraPunjab News: आज शिव भजनों का गुणगाण करेंगे गायक कैलाश खैर, भारी...

Punjab News: आज शिव भजनों का गुणगाण करेंगे गायक कैलाश खैर, भारी पुलिस फोर्स तैनात, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

फगवाड़ाः पंजाब सरकार की ओर से पवित्र सावन माह के अवसर पर पूरे प्रदेश में आयोजित किए जा रहे एक शाम शिव के नाम प्रोग्राम को लेकर आज सरकारी स्कूल के मैदान में कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में गायक कैलाश खेर शिव भजनों का गुणगान करेंगे। इस कार्यक्रम में आप पार्टी के सुप्रीमों अरविंद केजरीवाल और सीएम भगवंत मान शामिल होंगे। वहीं आज होने वाले ‘एक शाम शिव के नाम’ कार्यक्रम को लकेर फगवाड़ा की एसपी माधवी शर्मा ने पुलिस बल के साथ स्टेडियम पहुंचकर सुरक्षा का जायजा लिया। इस दौरान कपूरथला के SSP गौरव तूर सहित अन्य सीनियर अधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम को लेकर भारी पुलिस फोर्स तैनात की गई है, ताकि कार्यक्रम में आने वाले लोगों को किसी भी तरह की परेशानी का सामना ना करना पड़े।

मामले की जानकारी देते हुए एसपी माधवी शर्मा ने बताया कि सीएम भगंवत मान की अगुवाई में आज शहर में एक शाम शिव के नाम कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। ऐसे में एसएसएपी गौरव तूरा द्वारा स्टेडियम में सुरक्षा का जायजा लिया गया। इस दौरान एसपी माधवी शर्मा ने बताया कि उनकी टीम द्वारा सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए। स्टेडियम के अंदर और आसपास एरिया में पुलिस फोर्स तैनात किए गए है। ऐसे में लोगों से ट्रैफिक नियमों की पालना करने की अपील की गई। इसी के साथ कार्यक्रम में आने वाले लोगों से वाहनों को पुलिस चैकिंग के बाहरी एरिया में लगाने की अपील की गई।

बीते दिन सासंद राज कुमार चब्बेवाल ने लोगों से कार्यक्रम में पहुंचने की अपील की है। सासंद ने कहाकि डाकखाना रोड पर स्थित जेजे सरकारी स्कूल के मैदान में शाम 6.30 बजे एक शाम शिव के नाम कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। ऐसे में सभी लोग कार्यक्रम में बॉलीवुड गायक कैलाश खैर शिव भजनों का गुणगान करेंगे। वहीं कार्यक्रम में आप पार्टी के सुप्रीमों अरविंद केजरीवाल, सीएम भगवंत मान मुख्य रूप से पहुंचेंगे। इस दौरान सासंद ने लोगों से श्रावण माह में कार्यक्रम में शिव भजनों में रंगने की अपील की है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

राज्यपाल से नगर निगम शिमला के महापौर ने की भेंट

शिमला: राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता से लोक भवन में नगर...

तीज पर्व पर हिमोत्कर्ष महिला प्रशिक्षण संस्थान में सजी रंगोली, रची मेहंदी और बने पारंपरिक व्यंजन 

ऊना,सुशील पंडित: हिमोत्कर्ष महिला प्रशिक्षण संस्थान ऊना में तीज पर्व...

पशु चिकित्सालय ललड़ी में भैंस के पेट से निकाले 18 धातु के तार

ऊना,सुशील पंडित: पशु चिकित्सालय ललड़ी में चिकित्सकों की टीम...

Punjab News: पहली ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी, CEO Anandita Mitra का आया बयान, देखें वीडियो

चंडीगढ़ः पंजाब निर्वाचन आयोग ने ड्राफ्ट वोटर लिस्ट 2026...

वशिष्ट पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस का पर्व देशभक्ति की भावना के साथ हर्षोल्लासपूर्वक मनाया गया

ऊना,सुशील पंडित: वशिष्ट पब्लिक स्कूल, ऊना में स्वतंत्रता दिवस...

राज्यपाल से नगर निगम शिमला के महापौर ने की भेंट

शिमला: राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता से लोक भवन में नगर निगम शिमला के महापौर सुरेंद्र चौहान ने शिष्टाचार भेंट की।...

तीज पर्व पर हिमोत्कर्ष महिला प्रशिक्षण संस्थान में सजी रंगोली, रची मेहंदी और बने पारंपरिक व्यंजन 

ऊना,सुशील पंडित: हिमोत्कर्ष महिला प्रशिक्षण संस्थान ऊना में तीज पर्व के उपलक्ष्य पर हिमोत्कर्ष महिला मंच के सौजन्य से विभिन्न...

पशु चिकित्सालय ललड़ी में भैंस के पेट से निकाले 18 धातु के तार

ऊना,सुशील पंडित: पशु चिकित्सालय ललड़ी में चिकित्सकों की टीम ने जटिल सर्जरी कर भैंस के पेट से धातु के...

Punjab News: पहली ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी, CEO Anandita Mitra का आया बयान, देखें वीडियो

चंडीगढ़ः पंजाब निर्वाचन आयोग ने ड्राफ्ट वोटर लिस्ट 2026 जारी कर दी है। इस संबंध में पंजाब की मुख्य...