.
Nationalअकाली नेता सुखबीर बादल पर हमले का दोषी काबू, देखें वीडियो

अकाली नेता सुखबीर बादल पर हमले का दोषी काबू, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

BJP प्रधान केवल ढिल्लों ने की हमले की निंदा

नांदेड़ः महाराष्ट्र के नांदेड़ में शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष और पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल पर निहंग सिंह द्वारा तलवार से हमला किया गया। वहीं इस मामले के दोषी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। हमलावर की तस्वीरें भी सामने आई है, जिसमें व्यक्ति द्वारा पगड़ी बांधी जा रही है। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। घटना से जुड़े CCTV फुटेज तथा प्रत्यक्षदर्शियों से जानकारी जुटाई जा रही है। इस घटना के दौरान गुरुद्वारे के पास स्पेशल सिक्योरिटी में तैनात इंस्पेक्टर संतोष केंद्र पर भी हमला हुआ और वे घायल हो गए।

पुलिस ने बताया कि नांदेड़ स्थित गुरुद्वारा माता साहिब कौर में निहंग ने उन पर कृपाण से हमला किया। हमले में बादल के हाथ पर चोट लगी है। हमले के बाद सुखबीर सिंह खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं। बता दें कि यह हमला सुबह 11:30 बजे हुआ, जब बादल गुरुद्वारे जा रहे थे। एक व्यक्ति उनके पास आया और उन्हें चाकू मारने की कोशिश की। पुलिस अधिकारियों ने तुरंत बीच-बचाव किया, लेकिन बादल घायल हो गए। एक वायरल वीडियो में बादल को एक इमारत के अंदर जाते हुए देखा गया, जिसमें उनके दाहिने हाथ पर कपड़ा बंधा हुआ था।

वीरवार के दिन बादल ने अपनी पत्नी हरसिमरत कौर बादल के साथ नांदेड़ में तख्त श्री हजूर साहिब का दौरा किया था। हरसिमरत कौर बादल अकाली दल की सांसद हैं। जब हमला हुआ, तब बादल की पत्नी हरसिमरत उनके साथ थीं। पंजाब बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने बादल पर हुए हमले की निंदा की है। उन्होंने एक बयान में कहा, “सचखंड श्री हजूर साहिब में सरदार सुखबीर सिंह बादल पर हुए हमले के बारे में जानकर बहुत चिंता हुई। उनके जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रहा हूं। हिंसा के लिए, खासकर हमारे पवित्र तख्तों की धरती पर, कोई जगह नहीं है।”

 

 

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

Punjab News: संदिग्ध हालात में खेत से युवक का शव बरामद, देखें वीडियो

गुरदासपुर: जिले के गांव जोरा छत्रा में स्टेडियम के...

पंजाब ने राज्य मानसिक स्वास्थ्य प्राधिकरण के जरिए से मानसिक स्वास्थ्य सुधारों को दी नई गति – Balbir Singh

चंडीगढ़: मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं के बेहतर प्रबंधन और मानसिक...

दूसरे दिन भी जारी रही विद्यार्थी परिषद की क्रमिक भूख हड़ताल 

हड़ताल में एक विद्यार्थी की तबियत बिगड़ी जिसे ऊना...

Jalandhar Bypass पर Green Land School के बाहर अभिभावकों का प्रदर्शन, जमकर हुआ हंगामा, देखें वीडियो

मैनेजमेंट पर अड़ियल रवैये के लगे आरोप लुधियानाः जालंधर बाईपास...

Punjab News: युवक ने की आत्महत्या, लड़की पर लगे ब्लैकमेलिंग के आरोप, परिजनों ने लगाया धरना, देखें वीडियो

अमृतसरः जिले के इस्लामाबाद इलाके में देर रात एक 21 वर्षीय युवक राहुल शर्मा द्वारा कथित तौर पर फांसी...

Punjab News: संदिग्ध हालात में खेत से युवक का शव बरामद, देखें वीडियो

गुरदासपुर: जिले के गांव जोरा छत्रा में स्टेडियम के पीछे खेतों से एक युवक का शव संदिग्ध हालात में...

पंजाब ने राज्य मानसिक स्वास्थ्य प्राधिकरण के जरिए से मानसिक स्वास्थ्य सुधारों को दी नई गति – Balbir Singh

चंडीगढ़: मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं के बेहतर प्रबंधन और मानसिक बीमारी से पीड़ित व्यक्तियों के अधिकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने...

दूसरे दिन भी जारी रही विद्यार्थी परिषद की क्रमिक भूख हड़ताल 

हड़ताल में एक विद्यार्थी की तबियत बिगड़ी जिसे ऊना अस्पताल ले जाना पड़ा बावजूद इसके नींद से नहीं जागा...