अमेठीः गौरीगंज कस्बे में एसपी कार्यालय से कुछ दूरी पर ब्लॉक गेट के सामने चलती डस्टर कार में अचानक भीषण आग लग गई। आग की लपटें उठते ही कार में सवार लोगों ने बाहर कूदकर अपनी जान बचाई। बीच बाजार कार धू-धूकर जलने से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। इस घटना से बाजार में अफरा-तफरी मच गई।
Highway पर BJP नेता की कार में लगी/ आग, कूदकर बचाई जान#fire #bjp #hightway pic.twitter.com/kkHwocMcIt
— Encounter Newspaper (@encounter_md) August 13, 2026
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, चलती कार से अचानक धुआं निकलने लगा और देखते ही देखते आग भड़क गई। कार सवारों ने तुरंत बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। सूचना मिलते ही पुलिस और यातायात पुलिस मौके पर पहुंची और तुरंत बैरियर लगाकर आवागमन बंद कर दिया। नगर पालिका के वाटर टैंकर ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि फायर ब्रिगेड की गाड़ी काफी देर से पहुंची, जिसके बाद आग पर नियंत्रण पाया गया। कार करीब आधे घंटे तक धू-धू कर जलती रही।
यह कार भाजपा के सह मीडिया प्रभारी अरुण मिश्र की बताई जा रही है, जो मुसाफिरखाना के निवासी हैं। वह गौरीगंज में आयोजित तिरंगा यात्रा में शामिल होने आए थे। गाड़ी का नंबर HR 26 BU 8999 है। आग लगने के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल पाया है, हालांकि शुरुआती जानकारी के अनुसार ब्रेक शू जाम होने को आग का संभावित कारण बताया जा रहा है। इस दौरान कोतवाली प्रभारी रवि सिंह और यातायात प्रभारी शोभनाथ अपनी टीम के साथ मौके पर मौजूद रहे।