.
Nationalनसीरुद्दीन शाह पर भड़की कंगना, कहा- खाते तो देश का हैं पर...

नसीरुद्दीन शाह पर भड़की कंगना, कहा- खाते तो देश का हैं पर लड़ते पड़ोसी के लिए हैं

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्लीः अभिनेत्री और भाजपा सांसद कंगना रनोट ने वरिष्ठ अभिनेता नसीरुद्दीन शाह पर निशाना साधा है। कंगना ने अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में नसीरुद्दीन शाह को लोमड़ी कहा है। साथ ही उन्होंने कहा कि नसीरुद्दीन खाते तो देश का है लेकिन वह लड़ते पड़ोसी देश के लिए हैं।

कंगना सोशल मीडिया पर पूरी तरह से एक्टिव है, वह आए दिन अपने बयानों को लेकर सुर्खियां बटोर रही है। पिछले कई दिनों में वह जेन-जी, प्रियंका चोपड़ा और ऋतिक रोशन को लेकर बड़े बयान दे चुकी है। अब उन्होंने नसीरुद्दीन को जवाब दिया है। ये विवाद देश में छात्रों के प्रदर्शन पर बॉलीवुड कलाकारों की चुप्पी को लेकर शुरू हुआ था। नसीरुद्दीन शाह ने शांत रहने वाले कलाकारों की तुलना मुंह में हड्डी दबाए कुत्ते से की थी।

इसके बाद अभिनेता पीयूष मिश्रा ने झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज का मुद्दा उठाकर नसीरुद्दीन से सवाल किए और कहा कि वे अब चुप क्यों हैं। कंगना ने पीयूष मिश्रा के बयान का समर्थन करते अपनी बात रखी है।

पीयूष मिश्रा की पोस्ट शेयर कर लिखा- वफादारी दुर्लभ है कंगना रनोट ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर पीयूष मिश्रा के बयान की एक रिपोर्ट शेयर की। कंगना ने लिखा कि सच तो यह है कि हर कोई किसी न किसी का कुत्ता है, लेकिन उन्हें इस बात का गर्व है कि वे जिस देश का खाती हैं, उसकी रखवाली करती हैं और उसके लिए लड़ती हैं।

कंगना ने आगे लिखा कि आज के दौर में कुत्ता कहलाना एक तारीफ है, क्योंकि वफादारी अब बहुत कम देखने को मिलती है। वे नसीरुद्दीन शाह जैसी लोमड़ी बनने के बजाय कुत्ता बनना पसंद करेंगी।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

अफ्रीकी युवक ने जब गाया हरियाणवी गाना… कहा- मैं भी जाट हूं, देखें वीडियो

नई दिल्लीः अफ्रीकी देश तंजानिया से हरियाणा में पढ़ाई...

परिसीमन विवादः CM विजय ने कहा- लोकसभा की सीटें 850 नहीं करने देंगे

चेन्नईः तमिलनाडु के सुपरस्टार और मुख्यमंत्री थलपति विजय अब...

अफ्रीकी युवक ने जब गाया हरियाणवी गाना… कहा- मैं भी जाट हूं, देखें वीडियो

नई दिल्लीः अफ्रीकी देश तंजानिया से हरियाणा में पढ़ाई करने आए फधिली अली पाजी उर्फ फाजेल इन दिनों काफी...

Jalandhar News: अवैध शराब की बिक्री से 13 ग्रुप परेशान, आरोप-करोड़ों का हो रहा नुकसान, देखें Live

जालंधर, ENS: शहर में अवैध शराब की बिक्री को लेकर 14 ग्रुप में से 13 ग्रुप के संचालक काफी...

परिसीमन विवादः CM विजय ने कहा- लोकसभा की सीटें 850 नहीं करने देंगे

चेन्नईः तमिलनाडु के सुपरस्टार और मुख्यमंत्री थलपति विजय अब केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ पूरी तरह से आर-पार...

Jalandhar News: सीमेंट से भरी पलटी ट्रैक्टर ट्रॉली, 3-3 फीट भरा पानी और गड्ढे बन रहे हादसे का शिकार, लोग परेशान, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: लंबा पिंड चौक के पास सर्विस लाइन पर सीमेंट से भरा ट्रैक्टरी पलट गई। दरअसल, सड़क पर...