शिमला: हिमाचल में मानसून सीजन में भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। कुल्लू में एनएच 305 पर चलती गाड़ी पर मलबा व चट्टानें गिर गई। इससे गाड़ी में सवार दोनों लोगों को चोटें आई है। गाड़ी मलबे के नीचे दब गई। आनी के ही नए बस स्टैंड पर खड़ी गाड़ी पर भी लैंडस्लाइड होने की घटना सामने आई है। इस हादसे में गाड़ी को नुकसान पहुंचा है। बता देंकि बीते दिन शिमला से समिट्री में भी पहाड़ी से चट्टानें गिर गई थी। इससे सड़क किनारे पार्क तीन बाइक को नुकसान पहुंचा। प्रदेश के ज्यादातर भागों में बीती रात से बारिश जारी है।
चलती कार पर प/त्थ/र गि/रने से 2 घा/य/ल, 2 नेशनल हाईवे बंद#PunjabNews #RoadAccident #NationalHighway #BreakingNews #TrafficUpdate pic.twitter.com/vnSpqEuGke
— Encounter Newspaper (@encounter_md) August 11, 2026
राज्य में चंडीगढ़-मनाली फोरलेन समेत 259 सड़कें, 161 बिजली के ट्रांसफॉर्मर और 54 पेयजल योजनाएं हो गई। मंडी जिला से गुजरने वाले दो राष्ट्रीय उच्चमार्गों पर बारिश से आवाजाही बंद हो गई है। चंडीगढ़-मनाली फोरलेन पर पंडोह से टकोली के बीच में कई स्थानों पर स्टोन शूटिंग के कारण वाहनों के पहिए रुक गए हैं। इसके साथ ही पठानकोट-मंडी एनएच पर उरला के पास लैंड स्लाइड होने और बारिश से पानी के साथ आए मलबे से यातायात पूर्ण रूप से बंद हो गया है। ऑरेंज अलर्ट की चेतावनी और रात से हो रही तेज बारिश को देखते हुए एसडीएम कुल्लू ने सब डिवीजन के सभी शिक्षण संस्थानों में आज छुट्टी घोषित की है।
वहीं मौसम विभाग (IMD) ने आज (मंगलवार को) कांगड़ा, मंडी और सिरमौर जिले में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी कर रखा है। ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, चंबा, शिमला और सोलन में भारी बारिश का यलो अलर्ट दिया गया है। IMD के मुताबिक- प्रदेश में मानसून की सक्रियता अगले एक सप्ताह तक बनी रहेगी। बारिश से राहत के आसार नहीं है। हालांकि, कल से वेस्टर्न डिस्टरबेंस आज की तुलना में थोड़ा कमजोर रहेगा। इस दौरान कुछ स्थानों पर तेज बारिश हो सकती है। इसे देखते हुए अगले 4 दिनों के लिए कुछ जिला में यलो अलर्ट दिया गया है।