.
Entertainmentमशहूर एक्ट्रेस के घर हुई चोरी के मामले में आरोपी गिरफ्तार, कैश-सोने...

मशहूर एक्ट्रेस के घर हुई चोरी के मामले में आरोपी गिरफ्तार, कैश-सोने के गहने लेकर हुआ था फरार

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मनोरंजन: मुंबई के सांताक्रूज में बिग बॉस फेम एक्ट्रेस लोपमुद्रा राउत के घर चोरी हुई थी। अब इस मामले को पुलिस ने सुलझा लिया है। पुलिस ने इलाके की सीसीटीवी की जांच करने के बाद संदिग्ध व्यक्ति की गतिविधियों पर नजर रखने के बाद मुख्य आरोपी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की ओर से लगभग 76 लाख रुपये की कीमत के चोरी का सामान भी बरामद हुआ है।

बिहार से किया गया आरोपी को गिरफ्तार

आरोपी की पहचान बिहान के रहने वाले 26 साल के चंदन कमलेश मुखिया के तौर पर हुई है। जांच के अनुसार, आरोपी कमलेश मुखिया ने कथित तौर पर राउत के घर को उस समय निशाना बनाया था जब वो 20 जून से लेकर 27 जुलाई के बीच में अपने शहर से बाहर थी। खबरों के अनुसार, इस दौरान एक्ट्रेस के फ्लैट से कैश, सोने के गहने और सोने के बिस्किट भी चोरी हुए थे।

पुलिस और लोकल क्राइम ब्रांच ने जॉइंट ऑपरेशन के जरिए इस केस को सुलझाया है। जांच करने वालों की ओर से सीसीटीवी फुटेज खंगाली गई। इस दौरान आरोपी का पता बिहार में लगाया गया। बाद में पुलिस ने उसको गिरफ्तार कर लिया। मुंबई पुलिस ने उसके मोबाइल फोन रिकॉर्ड और लोकेशन डेटा भी देखा। इससे जांच करने वालों को बिहार के दरभंगा खा सुराग मिला। इसके बाद टीम उस जिले में गई और स्थानीय पुलिस की मदद से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। जांच के दौरान पुलिस को यह भी पता चला कि आरोपी ने चोरी के पैसे से अपनी बहन के नाम पर जमीन खरीदने की कोशिश भी की थी।

बरामद हुई 76 लाख रुपये की प्रॉपर्टी

अभी तक लगभग 76 लाख रुपये की प्रॉपर्टी आरोपी से बरामद हो गई है। वहीं आरोपी खुद अभी कस्टडी में है। वहीं बाकी चोरी की प्रॉपर्टी भी बरामद करने और चोरी की पूरी जानकारी का पता करने के लिए आगे की जांच चल रही है।

चोर ने पहले की घर की रेकी

पुलिस के अनुसार, मुखिया ने कथित तौर पर जुलाई में राउत के घर पर रेकी की थी। पहले उसने यह पक्का किया कि घर पर कोई है या नहीं। इसके बाद वह वेंटिलेटर के जरिए ही घर में घुसा था। जांच करने वालों ने यह बताया कि राउत के घर को टारगेट करने के तौर पर चुनने से पहले वो मुंबई में बंद घरों की तलाश भी कर रहा था।

जब उसे पूरी जानकारी मिली तो वह चोरी करने के लिए वापिस आया और बाद में उसी दिन ट्रेन से अपने गांव बिहार में चला गया।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

आश्रम में जमीन पर सो रही तीन छात्राओं को सांप ने डसा, मौत

गढ़चिरोलीः महाराष्ट्र के गढ़चिरोली जिले से एक आवासीय आश्रम...

चोरी के शक में युवक को दी तालिबानी सजा, बाप-बेटा काबू, केस दर्ज, देखें वीडियो

उन्नाव: उत्तर प्रदेश के उन्नाव में मोबाइल चोरी के...

Jalandhar News: Highway की रेलिंग तोड़कर 25 फीट ऊंचे पुल से गिरी कार, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: देहात में भीषण सड़क हादसा हो गया।...

आश्रम में जमीन पर सो रही तीन छात्राओं को सांप ने डसा, मौत

गढ़चिरोलीः महाराष्ट्र के गढ़चिरोली जिले से एक आवासीय आश्रम स्कूल में रात के अंधेरे में एक जहरीला सांप ने...

चोरी के शक में युवक को दी तालिबानी सजा, बाप-बेटा काबू, केस दर्ज, देखें वीडियो

उन्नाव: उत्तर प्रदेश के उन्नाव में मोबाइल चोरी के शक में युवक को तालिबानी सजा देने की घटना सामने...

नवविवाहिता ने शादी के 9 माह बाद लगाया फंदा, सुसाइड नोट में लिखा- गरीब की बेटी की बलि चढ़ाना बंद करो…

कैथलः हरियाणा के कैथल जिले के पुंज मोहल्ले में एक नवविवाहिता ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। आत्महत्या...

Jalandhar News: Highway की रेलिंग तोड़कर 25 फीट ऊंचे पुल से गिरी कार, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: देहात में भीषण सड़क हादसा हो गया। मिली जानकारी के अनुसार गोराया के मेन चौक के पास...