.
JalandharJalandhar News: सुबह-सुबह फॉर्च्यूनर गाड़ी चालक के खिलाफ पुलिस का एक्शन, देखें...

Jalandhar News: सुबह-सुबह फॉर्च्यूनर गाड़ी चालक के खिलाफ पुलिस का एक्शन, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: शहर में पुलिस ने ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सुबह-सुबह कार्रवाई की है। दरअसल, पुलिस द्वारा 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस को ध्यान में रखते हुए संदिग्ध वाहनों की जांच की जा रही थी। इस दौरान फॉर्च्यूनर गाड़ी पर काली फिल्म और हूटर लगाने वाले वाहन चालक के खिलाफ पुलिस ने भगवान वाल्मीकि चौक (ज्योति चौक) पर नाकेबंदी दौरान कार्रवाई की है। मामले की जानकारी देते हुए अधिकारी ने बताया कि भगवान वाल्मीकि चौक पर बलजिंदर सिंह की ओर से नाका लगाया हुआ था।

इस दौरान फॉर्च्यूनर गाड़ी नंबर पीबी 05 एए 1120 को रूकने का इशारा किया गया। गाड़ी पर काली फिल्म लगी हुई थी। इस दौरान जब पुलिस द्वारा जांच की गई तो गाड़ी में वीआईपी हूटर भी लगा हुआ था। जिसके बाद कार चालक का काली फिल्म और हूटर का चालान काटा गया। वाहन चालक का चालान काटकर उन्हें नियमों की उल्लंघना ना करने को लेकर समझाया गया। पुलिस ने लोगों से नियमों की उल्लंघना ना करने की अपील की है। उन्होंने कहाकि वाहनों पर काली फिल्म और वीआईपी हूटर ना लगाया जाए।

बता दें कि यह शहर का व्यस्त चौक है। इस चौक के आसपास कुछ लोगों द्वारा अवैध कब्जे करके सामान दुकानों से बाहर लगाया जाता है। जिसके कारण इस रोड पर अक्सर जाम की स्थिति बनी रहती है। हालांकि पुलिस कमिशनर स्वप्न शर्मा के कार्यकाल के दौरान इस रोड को वन वे जोन घोषित किया गया था, ताकि ट्रैफिक की समस्या से लोगों को निजात मिल सके। वहीं चौक से कुछ दूरी पर सिविल अस्पताल होने के कारण एबुलेंस को भी ट्रैफिक के कारण परेशान होना पड़ता है। पुलिस द्वारा कुछ दिन अवैध कब्जाधारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाती है, लेकिन उसके बाद इस रोड पर फिर से लोगों को ट्रैफिक की समस्या से परेशान होना पड़ता है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

Jalandhar News: बूटा पिंड में गोलियां चलने के मामले में FIR दर्ज, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: बूटा पिंड में पुरानी रंजिश को लेकर...

Punjab News: Melbourne में सड़क हादसे में माता-पिता के इकलौते बेटे की मौत, देखें वीडियो

बटालाः ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में एक सड़क हादसे ने...

Punjab News: पुरानी रंजिश को लेकर झड़प, दोनों पक्षों के कई लोग घायल, देखें वीडियो

गुरदासपुरः हलका दीनानगर के नारदा गांव में दो पक्षों...

Punjab News: थाने के बाथरूम में महिला ने फंदा लगा किया सुसाइड, पड़ोसी के मर्डर में थी आरोपी

अमृतस​रः तरनतारन के भिखीविंड थाने में पड़ोसी की हत्या...

Jalandhar News: बूटा पिंड में गोलियां चलने के मामले में FIR दर्ज, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: बूटा पिंड में पुरानी रंजिश को लेकर देर रात करीब 3 बजे बदमाशों ने घर पर हमला...

Punjab News: Melbourne में सड़क हादसे में माता-पिता के इकलौते बेटे की मौत, देखें वीडियो

बटालाः ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में एक सड़क हादसे ने बटाला के अर्बन एस्टेट में रहने वाले एक परिवार को...

Punjab News: पुरानी रंजिश को लेकर झड़प, दोनों पक्षों के कई लोग घायल, देखें वीडियो

गुरदासपुरः हलका दीनानगर के नारदा गांव में दो पक्षों के बीच हुई हिंसक झड़प में दो लोग गंभीर रूप...

Punjab News: थाने के बाथरूम में महिला ने फंदा लगा किया सुसाइड, पड़ोसी के मर्डर में थी आरोपी

अमृतस​रः तरनतारन के भिखीविंड थाने में पड़ोसी की हत्या के आरोप में गिरफ्तार महिला ने सुसाइड करने का मामला...