खेल: घरेलू क्रिकेट में लगातार रनों की बौछार करने वाले जेक लिब्बी के हाथ बड़ी उपलब्धि लगी है। उन्होंने दाएं हाथ के बल्लेबाज ने लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे अच्छी बैटिंग करने के मामले में भारतीय स्टार ऋतुराज गायकवाड़ को पीछे छोड़ दिया है। लिब्बी के लिए यह उपलब्धि इतनी खास है क्योंकि घरेलू क्रिकेट में शानदार आंकड़े होने के बाद अब तक इंग्लैंड की सीनियर टीम के लिए इंटरनेशनल डेब्यू नहीं किया है। लिब्बी की उम्र 33 साल है परंतु इंग्लिश टीम से बुलावे को उन्हें इंतजार है।
56 लिस्ट-ए-मैच खेल चुके हैं लिब्बी
लिस्ट-ए-क्रिकेट में मिनिमम 50 इनिंग्स खेलने वाले बल्लेबाजों में जेक लिब्बी का सबसे बेहतरीन प्रदर्शन रहा है। उन्होंने 56 लिस्ट-ए-मैच खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 53 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 2456 रन बनाए हैं। इसमें वो 13 मौके पर आउट नहीं हुए हैं। इसी कारण उनका लिस्ट-ए एवरेज 61.40 तक पहुंच चुका है। लिब्बी के नाम इस फॉर्मेट में छह शतक भी दर्ज है। लगातार बड़ी पारियां खेलने की क्षमता ने उनको इस खास सूची में नंबर 1 पर पहुंच गया है।
दूसरे नंबर पर आए ऋतुराज गायकवाड़
जेक लिब्बी अंग्रेजी घरेलू क्रिकेट में वूस्टरशायर का प्रतिनिधित्व करते हैं। उनके आंकड़ों के अनुसार, 50 ओवर्स के क्रिकेट में उन्होंने एक साथ रन बनाए हैं। ऐसे में अब ऋतुराज गायकवाड़ दूसरे नंबर पर आ चुके हैं। उनका लिस्ट-ए-एवरेज 58.61 है। वहीं ऋतुराज ने 104 लिस्ट-ए-मुकाबलों में 5334 रन बनाए हैं इसमें 21 शतक और 20 अर्धशतक सामिल रहे हैं।
दोनों के करियर में काफी अंतर है। ऋतुराज गायकवाड़ ने जेक लिब्बी की तुलना में लगभग दोगुने मुकाबले खेले हैं। उनके नाम पांच हजार से भी ज्यादा रन हैं। इसके बाद भी औसत के पैमाने से इंग्लिश बल्लेबाज के आगे निकल गए हैं।
इंग्लैंड की कैप हासिल कर पाए
इसी प्रदर्शन के दम पर वो भारतीय टीम तक पहुंच गए हैं परंतु जेक लिब्बी की कहानी इससे बिल्कुल अलग है। घरेलू क्रिकेट में प्रभावशाली प्रदर्शन के बाद वह इंग्लैंड की कैप हासिल नहीं कर पाए हैं। लिस्ट-ए-क्रिकेट में शीर्ष बल्लेबाजी औसत हासिल करने के बाद उनके आंकड़ों ने एक बार फिर ने ध्यान खींच लिया है।