.
Nationalभीषण हादसाः अनियंत्रित वाहन ने 3 महिलाओं को कुचला; मौके पर मौत

भीषण हादसाः अनियंत्रित वाहन ने 3 महिलाओं को कुचला; मौके पर मौत

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मधुबनीः बिहार के मधुबनी जिले के बेनीपट्टी थाना क्षेत्र में रविवार सुबह-सुबह एक दर्दनाक हादसा पेश आया है। जिसमें एक बेकाबू वाहन ने तीन महिलाओं को कुचल दिया। जानकारी के अनुसार महिलाए सुबह सैर करने के बाद घर लौट रही थी। हादसा बेनीपट्टी स्टेट हाईवे पर जगदंबा पेट्रोल पंप के पास पेश आया, जिसमें तीनों महिलाओं की मौत हो गई।

मृतकों की पहचान धकजरी गांव के नवटोली निवासी रीता देवी (42), किरण देवी (40) और फूलदाई देवी (70) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि जगदंबा पेट्रोल पंप के पास सड़क किनारे कुछ महिलाएं थककर बैठ गई थीं। इसी दौरान रहिका से बेनीपट्टी की ओर जा रहे एक काले रंग के अज्ञात वाहन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि तीन महिलाओं को संभलने तक का मौका नहीं मिला और उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही बेनीपट्टी और अरेर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। घटना के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश फैल गया और आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर दिया।

जगदंबा पेट्रोल पंप के दोनों ओर करीब एक-एक किलोमीटर तक वाहनों की लंबी कतार लग गई। मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात है। पुलिस और स्थानीय प्रशासन के अधिकारी परिजनों तथा ग्रामीणों से बातचीत कर जाम समाप्त कराने का प्रयास कर रहे हैं। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। फरार वाहन चालक की तलाश में पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

पीजी की छत पर गार्ड ने छात्रा को बंधक बनाकर किया दुष्कर्म, गिरफ्तार

अहमदाबादः आनंदनगर इलाके में एक पीजी में रहने वाली इंटीरियर...

Air India की फ्लाइट के तेज Turbulence मामले में Pilot का हुआ Dope Test

DGCA कर रहा मामले की जांच नई दिल्ली: एअर इंडिया...

Punjab News: फूस में छिपाई 1.800 किलो हेरोइन और 4.20 लाख की ड्रग मनी बरामद, देखें वीडियो

फिरोजपुरः पंजाब में ड्रग्स के खिलाफ चल रहे अभियान...

बैडमिंटन खिलाड़ी अश्मिता ने रचा इतिहास, BWF वर्ल्ड टूर खिताब जीता

नई दिल्लीः भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी अश्मिता चालिहा ने कोरिया...

पीजी की छत पर गार्ड ने छात्रा को बंधक बनाकर किया दुष्कर्म, गिरफ्तार

अहमदाबादः आनंदनगर इलाके में एक पीजी में रहने वाली इंटीरियर डिजाइनिंग की छात्रा के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया...

Air India की फ्लाइट के तेज Turbulence मामले में Pilot का हुआ Dope Test

DGCA कर रहा मामले की जांच नई दिल्ली: एअर इंडिया की फ्लाइट में हाल ही टर्बुलेंस तेज हो गया था।...

Punjab News: फूस में छिपाई 1.800 किलो हेरोइन और 4.20 लाख की ड्रग मनी बरामद, देखें वीडियो

फिरोजपुरः पंजाब में ड्रग्स के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत फिरोजपुर पुलिस ने ड्रग तस्करों के खिलाफ बड़ी...

Jalandhar News: सीएम मान और संत निरंजन दास जी ने श्री गुरु रविदास जी बाणी अध्ययन केंद्र की रखी आधारशिला, देखे Live

जालंधर: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने डेरा सचखंड बल्लां के नजदीक नौगज्जा गांव में दुनिया भर में मशहूर श्री...