.
Haryanaअर्बन एस्टेट फायरिंग मामले में सीआईए की कार्रवाई, मुठभेड़ में दो आरोपी...

अर्बन एस्टेट फायरिंग मामले में सीआईए की कार्रवाई, मुठभेड़ में दो आरोपी घायल

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

हिसारः हिसार के अर्बन एस्टेट क्षेत्र में हुई फायरिंग की वारदात में सीआईए हिसार ने आरोपियों को काबू करने में सफलता हासिल की है। आरोपियों की तलाश के दौरान सतरोड़ साउथ बाईपास पुल के पास पुलिस टीम और आरोपियों के बीच मुठभेड़ हुई।

पुलिस के अनुसार पुलिस टीम द्वारा आरोपियों को रोकने का प्रयास किए जाने पर आरोपियों ने पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर दी। पुलिस कर्मियों ने अपनी सुरक्षा एवं बचाव में जवाबी फायरिंग की। इस दौरान दो आरोपियों को फायर आर्म्स से चोटें आई हैं। दोनों घायल आरोपियों को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल हिसार में भर्ती करवाया गया है।

घायल आरोपियों की पहचान राहुल उर्फ मुखिया पुत्र गंगाराम व अंकित पुत्र दलीप निवासी न्यू मॉडल टाउन हिसार के रूप में हुई है। इसके अलावा पुलिस ने शिव कुमार पुत्र गंगाराम बिहार को भी राउंड अप किया है। आरोपियों का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड भी है, जिसकी जांच की जा रही है।

ये कार्रवाई डीएसपी क्राइम कमलजीत व सीआईए हिसार प्रभारी पीएसआई करण सिंह के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा की गई। पुलिस टीम द्वारा आरोपियों से संबंधित अन्य पहलुओं की भी गहनता से जांच की जा रही है।

अर्बन एस्टेट क्षेत्र में फायरिंग के इस मामले में हिसार पुलिस द्वारा पहले ही तीन आरोपियों को FIR नंबर 262 में गिरफ्तार किया जा चुका है। अब पुलिस की कार्रवाई के दौरान दो आरोपियों के घायल होने तथा एक अन्य आरोपी के राउंड अप किए जाने से मामले में पुलिस की कार्रवाई और आगे बढ़ी है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

Jalandhar News: सीएम मान और संत निरंजन दास जी ने श्री गुरु रविदास जी बाणी अध्ययन केंद्र की रखी आधारशिला

जालंधर: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने डेरा सचखंड बल्लां...

बैडमिंटन खिलाड़ी अश्मिता ने रचा इतिहास, BWF वर्ल्ड टूर खिताब जीता

नई दिल्लीः भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी अश्मिता चालिहा ने कोरिया...

Punjab News: बस स्टैंड पर चोरी करती 3 महिलाएं काबू, देखें वीडियो

फिरोजपुरः शहर में चोर और लुटेरे खुलेआम अपराध कर...

रोडवेज बस ने सिक्योरिटी गार्ड को कुचला; मौत, ड्राइवर मौके से फरार

करनालः घरौंडा के दिल्ली चुंगी चौक पर रविवार सुबह...

Jalandhar News: सीएम मान और संत निरंजन दास जी ने श्री गुरु रविदास जी बाणी अध्ययन केंद्र की रखी आधारशिला

जालंधर: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने डेरा सचखंड बल्लां के नजदीक नौगज्जा गांव में दुनिया भर में मशहूर श्री...

बैडमिंटन खिलाड़ी अश्मिता ने रचा इतिहास, BWF वर्ल्ड टूर खिताब जीता

नई दिल्लीः भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी अश्मिता चालिहा ने कोरिया मास्टर्स 2026 में शानदार प्रदर्शन करते अपने करियर का पहला...

Punjab News: बस स्टैंड पर चोरी करती 3 महिलाएं काबू, देखें वीडियो

फिरोजपुरः शहर में चोर और लुटेरे खुलेआम अपराध कर रहे हैं। वहीं इन मामलों में अब महिला चोर भी...

Kosovo की संसद में अचानक रुकी कार्यवाही, PM कुर्ती पर विपक्षी दलों ने फेंके अंडे, देखें वीडियो

नई दिल्ली: कोसोवो की राजधानी प्रिस्टिना में बीते दिन संसद सत्र के दौरान जोरदार हंगामा देखने को मिला है।...