.
PhagwaraPunjab News: घरेलू विवाद को लेकर पहले दुकान पर हुआ हंगामा, फिर...

Punjab News: घरेलू विवाद को लेकर पहले दुकान पर हुआ हंगामा, फिर सिविल अस्पताल में की हाथापाई, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

फगवाड़ाः शहर में दुकान पर भारी हंगामा होने के बाद सिविल अस्पताल में घरेलु विवाद देखने को मिला। जहां दीपक नामक व्यक्ति ने साली पर हाथापाई करने के आरोप लगाए है। सिविल अस्पताल में भारी हंगामा होने के बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई। दरअसल, शहीद भगत सिंह नगर में घर पर पति-पत्नी के बीच चल रहे घरेलू विवाद को लेकर मामला गरमाया जहां महिला द्वारा दुकान पर जमकर हंगामा किया गया। मामले की जानकारी देते हुए दीपक ने कहाकि उसकी प्रिया अरोड़ा के साथ विवाद चल रहा है। वहीं दीपक का आरोप हैकि साली और सास ने जमकर उत्पाद मचाया। दीपक ने कहा कि पूर्ण सचदेवा, रूचिका गांधी और गौरव गांधी सिविल अस्पताल में उस पर हमला किया। आरोप है कि सिविल अस्पताल में साली ने उस पर हमला किया।

पीड़ित का आरोप है कि पिछले महीने भी साली ने उस पर हमला किया था। ऐसे में अब दुकान पर मां और पिता पर हमला किया गया और साली रूचिका गांधी ने दुकान की तिजौरी से 50 हजार रुपए निकाल लिए। वहीं उस पर रूचिका ने हाथापाई की। पीड़ित ने पुलिस को सूचना दे दी है। दीपक का आरोप है कि उसने 5 हजार रुपए की कमेटी (किटी) डाली थी और उसने पत्नी की गर्भवती होने के लिए यह सेविंग की थी। आरोप है कि स्कीम नंबर-3 से मनीषा वधवा से पत्नी कमेटी के 65 हजार रुपए लेकर आ गई और पत्नी ने मुझे वह पैसे नहीं दिए। आरोप है कि उस पर पैसे लेने के अब पत्नी आरोप लगा रही है। ऐसे में आज दुकान पर साली द्वारा जमकर हंगामा किया गया और दुकान की तिजौरी से नगदी निकाली गई। आरोप है कि पत्नी का रिश्तेदार नशा सप्लाई करता है।

उधर, पत्नी प्रिया ने कहा कि घर पर व्यापारी आया था और उसे 50 हजार रुपए फोन के जरिये ट्रांसफर किए थे। आरोप है कि पति ने उसका खर्चा रोक दिया गया। वहीं मार्केट में कमेटी मेंबर को कमेटी ना देने से मना कर दिया। वूमन सेल से शिकायत करने के बाद वह सीधा दुकान पर खर्चा मांगने के लिए पति के पास गई थी। आरोप है कि इस दौरान पति ने उस पर हमला करने की कोशिश की, जिसके बाद बहन ने बीच-बचाव किया। आरोप हैकि पति ने बहन पर हमला किया।

सिविल अस्पताल में घायल इंदू बालिया ने कहाकि बहू, सास और उसकी बहन ने उस पर हमला किया। घायल महिला ने कहाकि बेटे की शादी को ढाई साल हुए है। बेटे की शादी दिल्ली की लड़की से हुई थी और उसकी नवांशहर में रह रही बहू की बहन ने उससे हाथापाई की। आरोप है कि बहू की बहन रूचिका ने दुकान की तिजौरी से 50 हजार की नगदी निकाल ली। वहीं जांच अधिकारी एएसआई राजिंदर सिंह ने कहाकि सिविल अस्पताल में झगड़ा होने की सूचना मिली थी। जांच के दौरान पता चला कि पति-पत्नी का विवाद है। ऐसे में दोनों पक्षों के बयान दर्ज करके आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

मुख्यमंत्री ने HPU के शोधार्थियों और नादौन के विद्यार्थियों के साथ संवाद किया

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने अपने आधिकारिक...

प्रदेश सरकार Cold Storage, फ्रीज-ड्राई यूनिट और रेफ्रिजरेटेड वैन के लिए देगी 70% Subsidy

शिमला: प्रदेश सरकार मत्स्य क्षेत्र के विकास के लिए...

ऊना पुलिस की अवैध खनन पर कार्रवाई, दो चालान और एक वाहन जब्त

ऊना,सुशील पंडित: जिला पुलिस ऊना ने अवैध खनन के खिलाफ...

IGMC शिमला को स्पैक्ट, सेल सेपरेटर और 256-स्लाइस सीटी स्कैन मशीन मिलेगी

आईजीएमसी और टांडा में छह-छह अत्याधुनिक अल्ट्रासाउंड मशीनें होंगी...

रामपुर रोड ऊना में बाइक और स्कूटी की टक्कर, दोनों चालक घायल

ऊना,सुशील पंडित: जिला मुख्यालय ऊना के रामपुर रोड पर शुक्रवार...

मुख्यमंत्री ने HPU के शोधार्थियों और नादौन के विद्यार्थियों के साथ संवाद किया

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने अपने आधिकारिक आवास ‘ओक ओवर’ में नादौन विधानसभा क्षेत्र के विद्यार्थियों तथा...

प्रदेश सरकार Cold Storage, फ्रीज-ड्राई यूनिट और रेफ्रिजरेटेड वैन के लिए देगी 70% Subsidy

शिमला: प्रदेश सरकार मत्स्य क्षेत्र के विकास के लिए ठोस कदम उठा रही है। मछली और मछली उत्पादों की...

ऊना पुलिस की अवैध खनन पर कार्रवाई, दो चालान और एक वाहन जब्त

ऊना,सुशील पंडित: जिला पुलिस ऊना ने अवैध खनन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत 8 अगस्त 2026 को...

IGMC शिमला को स्पैक्ट, सेल सेपरेटर और 256-स्लाइस सीटी स्कैन मशीन मिलेगी

आईजीएमसी और टांडा में छह-छह अत्याधुनिक अल्ट्रासाउंड मशीनें होंगी स्थापित और नेरचौक में बनेगा पैट स्कैन भवन शिमला: हिमाचल प्रदेश...