.
Haryanaनाके पर हुआ भारी हंगामा, पुलिसकर्मियों ने दीं एक-दूसरे को गालियां, SP...

नाके पर हुआ भारी हंगामा, पुलिसकर्मियों ने दीं एक-दूसरे को गालियां, SP ने किया सस्पेंड, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

रेवाड़ीः हरियाणा के रेवाड़ी में पुलिस कर्मियों में भारी हंगामा देखने को मिला। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। वहीं इस वायरल वीडियो में दोनों पुलिस कर्मियों द्वारा भद्दी गालियां निकाली गई। उधर, वीडियो सामने आते ही एसपी हेमेंद्र कुमार ने तुरंत एक्शन लिया और पीसीआर इंचार्ज अनिल कुमार को सस्पेंड कर दिया। फिलहाल, उनके खिलाफ इंटरनल इन्क्वारी बैठा दी है। दरअसल, बावल क्षेत्र में रात कों गस्त के दौरान पुलिस कर्मी आराम फरमाते हुए दिखए। इस दरौान पुलिस नाके पर पुलिस कर्मचारी आपस में भिड़ गए। इस दौरान पुलिस कर्मियों में जमकर बवाल हुआ।

विवाद उस समय शुरू हुआ जब पीसीआर इंचार्ज के नाके का निरीक्षण किया, उस दौरान ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी और होमगार्ड अंदर चारपाई पर लेटे और कुर्सियों पर बैठे मिले। उन्होंने ना तो इंचार्ज को सैल्यूट किया और न ही उठकर बैठे। यह देख पीसीआर इंचार्ज भड़क गए और कर्मचारियों को मौके पर ही जमकर फटकार लगाई। बस फिर क्या था, पुलिस कर्मचारी भी पीसीआर इंचार्ज से उलझ गए। दोनों तरफ से एक दूसरे को भद्दी गालियां निकाली गईं।

वायरल वीडियो में पीसीआर इंचार्ज कहते दिख रहे हैं कि नाके पर कहां ड्यूटी पर बैठना पड़ता है। तेरे जूते कहां हैं, सैल्यूट कौन करेगा? क्या समझा है तुमने ड्यूटी को। वहीं, एसपीओ कहते दिख रहे है कि डांट मत मार, नौकरी गई ऐसी तैसी में। मेरे से मत भिड़ना, खाल उतार दूंगा। इस पर पीसीआर इंचार्ज कहते है कि लाठी दे दूंगा। इस मामले को लेकर एसपी हेमेंद्र कुमार मीणा ने बताया कि मामला संज्ञान में आने के बाद पीसीआर इंचार्ज हैड कांस्टेबल अनिल कुमार को सस्पेंड कर दिया है। वहीं मामले में विभागीय जांच खोल दी गई है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी। कर्मचारियों के बीच मामूली विवाद को इतना बड़ा इश्यू बनाना सही नहीं है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

क्या ईरान खत्म करेगा अमेरिका के साथ युद्ध, Masood Pejeshikian ने बोला – ‘हम कोशिश कर रहे हैं’

नई दिल्ली: ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन ने कहा...

Punjab News : सरकारी स्कूल के Principal ने तोड़ा दम, 3 दिन पहले हुआ था जानलेवा हमला

मोहाली : जिले के कुंभड़ा सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल...

Punjab News : करंट लगने से 8 वर्षीय बच्ची की मौत, देखें वीडियो

मोहाली : जिले के नया गांव इलाके से एक...

क्या आप भी हैं भूतिया जगहों पर घूमने के शौकीन तो भारत की ये 4 Haunted Places करें Visit

लाइफस्टाइल: भारत में ऐसे कई लोग है जो रहस्यमयी...

Ruturaj Gaikwad को पीछे छोड़ लिस्ट-ए क्रिकेट में शामिल हुए Jake Libby, बनाया खास रिकॉर्ड

खेल: घरेलू क्रिकेट में लगातार रनों की बौछार करने...

क्या ईरान खत्म करेगा अमेरिका के साथ युद्ध, Masood Pejeshikian ने बोला – ‘हम कोशिश कर रहे हैं’

नई दिल्ली: ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन ने कहा है कि तेहरान अमेरिका के साथ हाल ही में साइन...

Punjab News : सरकारी स्कूल के Principal ने तोड़ा दम, 3 दिन पहले हुआ था जानलेवा हमला

मोहाली : जिले के कुंभड़ा सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल की हत्या का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान...

Punjab News : करंट लगने से 8 वर्षीय बच्ची की मौत, देखें वीडियो

मोहाली : जिले के नया गांव इलाके से एक दुखद खबर सामने आई है। जहा दुकान पर सामान लेने...

क्या आप भी हैं भूतिया जगहों पर घूमने के शौकीन तो भारत की ये 4 Haunted Places करें Visit

लाइफस्टाइल: भारत में ऐसे कई लोग है जो रहस्यमयी और भूतिया जगहों को लेकर एक्साइटेड रहते हैं। इसका कारण...