बटालाः जिले की धारीवाल बड़ी नहर में कूदकर व्यक्ति ने सुसाइड कर लिया। घटनाक के बाद तुरंत लोग मदद के लिए पहुंचे, लेकिन व्यक्ति का कुछ पता नहीं चला। हालांकि लोगों को घटना स्थल से सुसाइड नोट बरामद हुआ है। हादसे को लेकर लोगों में दहशत का माहौल पाया गया। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने सुसाइड नोट कब्जे में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी है। वहीं घटना स्थल पर मौजूद चश्मदीद जॉय ने बताया कि वह लस्सी पी रहा था।
इस दौरान व्यक्ति ने नहर में छलांग लगा दी। जिसके बाद घटना स्थल से उसे एक कॉपी मिली है, जिसमें सुसाइड करने की वजह बताई गई। बरामद हुए सुसाइड नोट में लिखा है कि वह नहर में इसलिए कूद रहा है क्योंकि कुछ लोगों ने उसके झूठे नाम का इस्तेमाल एक लड़ाई-झगड़े के केस में किया था, जिससे आहत होकर वह जीवनलीला समाप्त कर रहा है। सुसाइड में लिखा है कि उसकी मौत के कारण माणा, सोनू चाहल और मनप्रीत कौर है। आगे लिखा है कि बच्चों की लड़ाई को लेकर विवाद हुआ था। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।