10 अगस्त को हरियाणा की लाडवा विधानसभा से मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी करेंगे तिरंगा यात्रा की शुरुआत
चण्डीगढ़: हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की उपाध्यक्षा सुमन सैनी ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रदेश की सभी विधानसभाओं का समान रूप से विकास करवा रहे हैं। लाडवा विधानसभा में चार गुणा गति से विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की उपाध्यक्षा सुमन सैनी वीरवार को कुरुक्षेत्र के लाडवा में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रही थी। सुमन सैनी ने संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज के 650वें प्रकाशोत्सव की बधाई देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार गुरु रविदास जी के विचारों को आगे बढ़ाने के लिए लगातार काम कर रही है।
उन्होंने जाति-पाति से ऊपर उठकर मानवता की सेवा का मार्ग दिखाया। गुरु जी के बताए समरसता, समानता और मानव सेवा के आदर्श हम सभी के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेंगे। प्रदेश में भव्य कलश वंदन यात्राओं का आयोजन किया जा रहा है। यात्राओं से गुरु जी के समता, समानता और मानव सेवा के संदेश को घर-घर तक पहुंचाया। मुख्यमंत्री द्वारा युवाओं को आगे बढ़ाने के लिए अनेक कदम उठाए गए हैं, इनमें सबसे बड़ा युवाओं को योग्यता के आधार पर बिना खर्ची बिना पर्ची के सरकारी नौकरियां दी जाना शामिल है। सुमन सैनी ने कहा कि देश में आजादी महोत्सव का पर्व मनाया जा रहा है। इस पर्व को सरकार द्वारा हर घर तिरंगा अभियान के तहत घर-घर तक पहुंचाने का काम कर रही है। प्रदेश सरकार हर विधानसभा में एक तिरंगा यात्रा भी निकल रही है, जिसकी शुरुआत 10 अगस्त को हरियाणा की लाडवा विधानसभा से मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी करेंगे। नागरिकों को इस तिरंगा यात्रा में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने का आह्वान किया।