.
Unaहरोली में दो भाइयों के बीच खूनी झड़प, दोनों पक्षों पर केस...

हरोली में दो भाइयों के बीच खूनी झड़प, दोनों पक्षों पर केस दर्ज

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

ऊना, सुशील पंडित : जिला ऊना के पुलिस थाना हरोली के तहत गांव पोलियाँबीत में दो भाइयों के बीच हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। आपसी मारपीट की घटना में दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस ने प्राप्त शिकायतों के आधार पर दोनों पक्षों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की प्रासंगिक धाराओं के तहत अलग-अलग अभियोग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार प्रथम पक्ष के शिकायतकर्ता सुरिन्द्र सिंह पुत्र स्व. किशन सिंह निवासी पोलियाँबीत, तहसील हरोली, जिला ऊना ने आरोप लगाया कि 5 अगस्त 2026 को रात करीब 8:30 बजे वह अपने परिवार के साथ घर पर बैठा हुआ था। इसी दौरान उसका बड़ा भाई हुसन सिंह बिना किसी कारण उसके घर आया और गाली-गलौच करते हुए हाथ में पकड़ी लाठी से उस पर हमला कर दिया, जिससे उसे चोटें आईं।

वहीं दूसरे पक्ष के हुसन सिंह पुत्र स्व. किशन सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह उसी रात खेतों की देखरेख के लिए जा रहा था। रास्ते में उसने अपने छोटे भाई सुरिन्द्र सिंह से पैसों के लेन-देन को लेकर बातचीत की। आरोप है कि इसी दौरान सुरिन्द्र सिंह ने उसे रोककर गाली-गलौच और मारपीट शुरू कर दी। हुसन सिंह का यह भी आरोप है कि सुरिन्द्र सिंह की पत्नी शुभलता ने वहां रखी लकड़ी से उसके सिर पर वार किया, जिससे उसे चोटें आईं। पुलिस थाना हरोली ने दोनों शिकायतों के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। घायलों का चिकित्सीय परीक्षण करवाया गया है तथा मामले की विस्तृत जांच जारी है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

Punjab News: बैंक कर्मी पर लोहे की रॉड से किया जानलेवा हमला

कोटकपूराः मोगा रोड स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा में...

कच्चे तेल की कीमतों में उछाल से शेयर बाजार में गिरावट

नई दिल्लीः मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और कच्चे...

चलती कार में लगी आग, जलकर युवक की मौत

लखनऊः जिले के बख्शी का तालाब (बीकेटी) क्षेत्र में...

आज का राशिफल, 7 अगस्त 2026

आज श्रवण कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि और शुक्रवार...

Jalandhar News: स्कूल में प्रिंसीपल के दफ्तर पर लहराया गया खालिस्तानी झंडा, पन्नू का आया बयान, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: सरकारी मिडिल स्कूल कोटला हेरां में खालिस्तानी झंडा लहराने का मामला सामने आया है। इसकी जिम्मेदारी एसएफजे...

Punjab News: बैंक कर्मी पर लोहे की रॉड से किया जानलेवा हमला

कोटकपूराः मोगा रोड स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा में डेली वेज पर काम कर चुके एक कर्मचारी द्वारा बैंक...

कच्चे तेल की कीमतों में उछाल से शेयर बाजार में गिरावट

नई दिल्लीः मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और कच्चे तेल की कीमतों में आए उछाल के कारण शुक्रवार ,7...

चलती कार में लगी आग, जलकर युवक की मौत

लखनऊः जिले के बख्शी का तालाब (बीकेटी) क्षेत्र में रात करीब 11:30 बजे एक चलती जेन कार में आग...